Tuesday, August 22nd, 2017
Flash

जेल में बंद अबू सलेम करना चाहता है फिर से शादी




Social

Abu Salem wants to marry again

मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट्स केस में दोषी अबू सलेम ने मैरिज रजिस्ट्रार दफ्तर जाकर शादी करने की इजाजत मांगी है। सलेम ने मुंबई के पास ठाणे के मुम्ब्रा में रहने वाली एक महिला से शादी करने की इच्छा जाहिर की है। सलेम को टाडा कोर्ट ने 1993 – मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट्स केस में षड़यंत्र का दोषी करार दिया था। आपके नॉलेज को अपडेट करने के लिए बताना चाहते हैं कि 12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट्स में 257 लोग मारे गए थे, जबकि 713 लोग घायल हुए थे। मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी और सलेम का पुराना साथी दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है।

कोई भी शादी करने को तैयार नहीं

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने इससे पहले अगस्त 2015 में शादी करने की इजाजत मांगी थी। इससे पहले इसी महिला ने टाडा कोर्ट से सलेम से यह कहते हुए शादी की इजाजत मांगी थी कि 2014 में सलेम के साथ खुद की शादी की अफवाहों की वजह से अब उसके लिए किसी से भी शादी करना मुश्किल हो गया है। इन अफवाहों के बाद कोई भी उससे शादी करने को तैयार नहीं है। महिला का कहना था कि लोगों द्वारा उसके सलेम के साथ फोटो भी प्रसारित किए थे, इस पर कोर्ट ने महिला से कहा था कि उसे किसी से भी शादी करने के लिए कोर्ट की इजाजत की जरूरत नहीं है।

महिला को अपना नाम देना चाहता है सलेम

इसके ठीक 2 महीने बाद अगस्त 2015 में सलेम ने भी इस महिला से शादी की इजाजत मांगी थी, और आज पुनः वह उससे शादी करने का इच्छुक है। सलेम की तरफ से दाखिल इस याचिका में कहा गया था कि वह क़ानूनी रूप से महिला को अपना नाम देना चाहता है। सलेम ने इस याचिका में यह भी कहा था कि अगर उसे शादी के लिए मैरिज रजिस्ट्रार जाने की इजाजत दी जाती है, तो वह इसका मिस यूज नहीं करेगा। सलेम की पहली याचिका अभी भी पेंडिंग है। सोमवार को सलेम की तरफ से इस मामले में दूसरी याचिका दायर की गई है। अबु सलेम ने हाई कोर्ट के दो आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि उसे शादी के लिए जमानत दी जानी चाहिए। हाई कोर्ट के इन आदेश के अनुसार किसी कैदी को शादी के लिए जमानत दी जा सकती है। स्पेशल टाडा कोर्ट के जज जी. ए. सनप ने इस मामले में CBI के स्पेशल वकील दीपक साल्वी की सलाह मांगी है।

अफेयर हमेशा चर्चा में रहे

अबु सलेम के अफेयर हमेशा चर्चा में रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी के साथ चला उसका अफेयर मीडिया में हमेशा चर्चा का विषय बना रहा। सितंबर 2002 में पुर्तगाल के लिस्बन में सलेम के साथ मोनिका बेदी भी गिरफ्तार हुई थी। मोनिका भी इस समय जेल में सजा काट रही है। सलीम की पहली शादी भी लव मैरिज थी। 1991 में मुंबई के डी.एन. नगर पुलिस थाने में तब नाबालिग समीरा जुमानी की मां ने FIR कराई थी कि अबु सलेम ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। बाद में यही समीरा सलेम की पहली बीवी बनी थी।

Sponsored



Follow Us

Youthens Poll

‘‘आज़ादी के 70 साल’’ इस देश का असली मालिक कौन?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories