Sunday, July 30th, 2017
Flash

ओबामा के कुत्ते ने व्हाइट हाउस की मेहमान को काटा, लगे टांके




according to a report obama's dog sunny bites White House guest on the face

एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का कुत्ता ‘सनी’ सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सनी ने व्हाइट हाउस में आई एक 18 साल की मेहमान पर हमला कर दिया। इस हमले से लड़की की आंख के पास चोट आई है। जिसके कारण उसके टांके लगाए गए हैं। हालांकि अभी तक पीड़ि़त लड़की की पहचान नहीं बताई गई है।

according to a report obama's dog sunny bites White House guest on the face 2

बता दें कि यह मौका नहीं है जब ओबामा का कुत्ता सनी सुर्खियों में रहा हो। इससे पहले साल 2013 में भी सनी मिशेल ओबामा की बर्थडे पार्टी के दौरान एक छोटे बच्चे पर कूद गया था। हालांकि उस समय बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

कैसे हुआ ये हादसा?
TMZ.com के मुताबिक, व्हाइट हाउस में मेहमान के तौर पर आई लड़की चार साल के पोर्ट्युगीज़ वॉटर डॉग सनी से मिलने गई थी। इसी दौरान सनी ने लड़की को काट लिया। ओबामा के फैमिली डॉक्टर रॉनी जैकसन ने लड़की का इलाज कर दिया है। लड़की के चेहरे पर टांके भी लगे हैं। वहीं न्यूयॉर्क डेली न्यूज़ की ओर बताया गया है कि लड़की ने गुस्से में अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

Sponsored



Follow Us

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

No Related

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories