Thursday, September 21st, 2017 18:54:56
Flash

सांसद बन लोकसभा जा चुकी हैं ये 10 फिल्मी देवियां




सांसद बन लोकसभा जा चुकी हैं ये 10 फिल्मी देवियांEntertainment

Sponsored




एक कहावत है सितारे जहां भी होते हैं, चमकते रहते हैं। वे जब तक सिल्वर स्क्रीन पर रहते हैं, चमकते रहते हैं और जब राजनीति के अखाड़े में उतरते हैं तो बड़े-बड़े लड़ाकों के पॉव उखड़ जाते हैं। आपने अभिनेता से नेता बनें सितारों के बारे में काफी कुछ जान रखा होगा लेकिन तमाम खबरों के बीच उन अभिनेत्रियों के बारे में ज्यादा नहीं जानते होंगे जो अभिनेत्री से सासंद बनी हैं। इस लिस्ट में हम आपको ऐसी ही 10 अभिनेत्रियों के नाम बताने जा रहे हैं  जिन्होंने पर्दे से लेकर देश की संसद तक का सफर तय किया हैः

>> लोकसभा सांसद

# दीपिका छिखलिया

दीपिका छिखलिया (जन्म 29 अप्रैल 1965) भारतीय अभिनेत्री हैं। वे रामानन्द सागर के सफल टेलीविजन धारावाहिक रामायण में सीता के अभिनय के कारण प्रसिद्ध हुई। दीपिका साल 1991 में भाजपा की ओर से बड़ौदा सीट से सांसद बनी।


# राम्या
राम्या दक्षिण भारत की जानी पहचनी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे साल 2013 से लेकर 2014 तक कर्नाटक के मांड्या लोकसभा सीट से कांग्रेस की सांसद रहीं। राम्या अब कांग्रेस पार्टी की नेता हैं। राम्या कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में भगवान बनी हैं। जिसमें अम्मोरु (तमिल में अम्मान), राजा कालियाम्मान, श्री राजा राजेश्वरी, अन्नई कलीगम्बल, कुट्टी पिसासु और मदुरै मीनातचि है। इसके अलावा एक बहुत पहले के एक कन्नड़ फिल्म में वह कृष्णा रुक्मणी में भी इस प्रकार का किरदार निभाया था। जिसमें वे गड़ीबिड़ी गण्डा, मंगलयम ठंठुननएना और रक्था कन्नीरु के साथ अभिनय किया।

# जयाप्रदा

अभिनेत्री जयाप्रदा देश की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्होंने शराबी, आज का अर्जुन जैसी फिल्मों में काम किया है। जयाप्रदा उत्तर प्रदेश के रामपुर सीट से साल 2004 और साल 2009 का चुनाव जीती। जयाप्रदा का जन्म ललिता रानी के रूप में, भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित राजमंड्री के एक मध्यम-वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता कृष्णा एक तेलुगू फ़िल्म फाइनेंशियर थे। उनकी मां नीलवाणी ने उन्हें कम उम्र में ही नृत्य और संगीत कक्षाओं में दाख़िल कर दिया था।

# किरण खेर

अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी व मशहूर अभिनेत्री किरण खेर इस वक्त पंजाब की चंडीगढ़ सीट से भाजपा की सांसद हैं। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेते हुए किरण खेर ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बीजेपी के टिकट पर वे चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं और कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल और आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग को हराकर जीत हासिल की।

# हेमा मालिनी

हेमामालिनी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। हेमामालिनी 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से सांसद बनीं हैं। इन्होंने अपने फ़िल्म कैरियर की शुरुआत राज कपूर के साथ फ़िल्मसपनों का सौदागर से की। 1981 में इन्होंने अभिनेता धर्मेन्द्र से विवाह किया। हेमा मालिनी ने अपने चार दशक के सिने करियर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया।

# मूनमून सेन

मूनमून सेन बंगाली फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और साल 2014 के चुनाव में त्रिणमूल कांग्रेस की ओर से सांसद बनी हैं। रिया सेन इन्हीं के घर की बेटी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मूनमून सुचित्रा सेन की बेटी हैं। मून मून ने साल 2984 से लेकर साल 2003 तक सक्रिय रुप से कई फिल्मों में काम किया।
>> राज्यसभा सांसद

# शबाना आजमी

शबाना आजमी हिंदी फिल्मों की सबसे सफल और क्लासिकल अभिनेत्री हैं। वे साल 1997 से लेकर साल 2003 तक राज्यसभा में मनोनित सांसद रहीं। शबाना आजमी हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक,संगीतकार जावेद अख्तर की पत्नी हैं। पृष्ठभूमि मशहूर शायर, कविकार थे।  उनकी माँ का नाम शौकत आजमी था, जोकि इंडियन थिएटर की आर्टिस्ट थीं। मां से विरासत में मिली अभिनय-प्रतिभा को सकारात्मक मोड़ देकर शबाना ने हिन्दी फिल्मों में अपने सफर की शुरूआत की।

# स्मृति ईरानी

पूर्व एचआरडी मिनिस्टर और राज्यसभा सांसद स्मृति इरानी क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरीयल में तुलसी के किरदार में नजर आ चुकी हैं। वे इस वक्त केन्द्र सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर हैं। स्मृति साल 2014 के चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी के विरूद्ध खड़ी थीं लेकिन उसे हार गई थीं।

# रेखा

मशहूर अभिनेत्री रेखा भी संसद में मनोनीत सांसद हैं। इन दिनों रेखा के पद को लेकर बहुत विवाद भी हुआ है। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन और उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को हुआ। प्रतिभाशाली रेखा को हिन्दी फ़िल्मों की सबसे अच्छी अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। वैसे तो रेखा ने अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत बतौर एक बाल कलाकार तेलुगु फ़िल्म रंगुला रत्नम से कर दी थी, लेकिन हिन्दी सिनेमा में उनका प्रवेश साल 1970 में फ़िल्म सावन भादों से हुई।

# जया बच्चन

जया बच्चन जानी मानी अभिनेत्री हैं और अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं। जया बच्चन भी राज्यसभा में मनोनीत सांसद हैं। जया जी का जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ था। जया की शादी अमिताभ बच्चन से 1973 मे हुई। जया के पुत्र अभिषेक बच्चन भी फ़िल्मों में अभिनेता हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories