आंखों से उठाता है ईंट और दांतों से मोड़ देता है सरिया, बच्चों को सिखाता है खतरनाक स्टंट
आपने अभी तक कई तरह के खतरनाक स्टंट देखें होंगे लेकिन आज जिस खतरनाक स्टंट करने वाले आदमी के बारे में हम आपको बताने जा रहे है उनके स्टंट देखकर आप हैरान हो जाएंगे। यकीन मानिए ऐसे स्टंट करना बहुत ही खतरनाक और जानलेवा हो सकता है लेकिन ये जो स्टंट करते है उन्हें खुद भी करते है और बच्चों को भी सिखाते है।
आखों के दम पर ईंटें उठाना और अपने दांतों के दम पर सरिए यानि लोहे की रॉड को मोड़ देना इनके बाए हाथ का खेल है। ये अपनी बॉडी में तार फेंसिंग लगाकर उसे खिंचवाते है फिर भी इनके शरीर से खून की एक बूंद तक नहीं निकलती है। अब इसे। किस्मत समझे या अजूबा लेकिन इनके वीडियो को देखकर आप भी यहीं कहेंगे।
जिन महाशय के बारे में हम बात कर रहे है दरअसल वो एक पाकिस्तानी स्टंट मास्टर है। इनका नाम गुलाम फारूख है। ये पहले स्टंट किया करते थे लेकिन आजकल ये स्टंट सिखाते भी है। इनकी खुद की स्टंट एकेडमी है और ये बलोचिस्तान के मास्तंग गांव में रहते है। इनके स्टंट देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते है। फारूख ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे खुद की प्राइवेट अकेडमी चलाते है। जिसमें वो खतरनाक स्टंट करना सिखाते है। वो बताते है कि हमारा मुख्य उद्देश्य इस एकेडमी के लिए फंड जुटाना है अगर सरकार हमारी मदद करे, हमें प्रमोट करे तो हम काफी हाई लेवल पर जा सकते है।
Courtesy-Ruptly.tv
- - Advertisement - -