Sunday, August 13th, 2017
Flash

अमित टंडन की वाइफ एक महीने से जेल में हैं बंद




Entertainment

Sponsored

टीवी एक्टर अमित टंडन और उनकी बीवी के सामने एक नई मुसीबत आ गई है। पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते में खटास आ गई थी, जिससे उनके रिश्ते के टूटने की खबरें भी आ रही थीं। लेकिन हाल ही में एक और चुनौती का सामना दोनों को करना पड़ रहा है। खबर आई है कि रूबी पिछले एक महीने से दुबई की जेल में बंद हैं। उन पर गंभीर आरोप हैं। पेशे से रूबी एक डर्माटोलॉजिस्ट हैं।

मीडिया से आ रही खबरों के मुताबिक रूबी पर कुछ सरकारी अधिकारियों से बदतमीजी से बात करने का आरोप लगा है और उन्होंने उनको धमकी भी थी। ये भी बताया जा रहा है कि पहले एक बार रूबी की बेल रिजेक्ट हो गई है। इसलिए उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। अमित टंडन पिछले कुछ समय ये रूबी की मदद के लिए दुबई में ही थे। आपको बता दें कि अमित टंडन इंडियन आइडल सीजन 1 से चर्चा में आई थे। इसके बाद वे ये हैं मोहब्बतें, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, भाभी, अदालत सीजन 2, कैसा ये प्यार है जैसे शोज में नजर आए।


अमित टंडन और रूबी की शादी दस साल पहले हुई थी । इस कपल की एक सात साल की बेटी भी है। वहीं रूबी की मुंबई में एक अच्छी प्रैक्टिस है। उनकी क्लाइंट लिस्ट में मौनी रॉय, संजीदा शेख, इकबाल खान, विक्रम भट्ट जैसे नाम शामिल हैं। जहां तक केस का सवाल है तो बताया जा रहा है कि रूबी की सफलता से इश्र्या करने के चलते उन पर गलत आरोप लगाए गए हैं। अमित टंडन का इस बारे में कहना है उनके साथ जो हा रहा है उसे लेकर वह बेहद निराश हैं। उन्हें उम्मीद है कि रूबी को जल्द ही न्याय मिलेगा।

Sponsored



Follow Us

Youthens Poll

‘‘आज़ादी के 70 साल’’ इस देश का असली मालिक कौन?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Related Article

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories