अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं और अपने पार्टनर से शादी की उम्मीद कर रहे हैं तो पहले इस जानकारी को पढ़ लें क्योंकि हो सकता है कि ये जानकारी आपके कुछ काम आ जाए। भारत में वैसे तो ज्योतिष को कुछ लोग नहीं मानते लेकिन कई लोगों की इसमें गहरी श्रद्धा है और शादी नहीं करने वालों के बारे में ज्योतिषशास्त्र के अपने तर्क है। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।
हर इंसान चाहता है कि उसकी शादी हो और एक अच्छा पार्टनर उसका ज़िन्दगी भर साथ निभाए पर दुनिया में तो भांति-भांति के लोग होते हैं ऐसे में मनचाहा इंसान मिलना मुश्किल हो जाता है। कई बार लोगों की शादी हो जाती है लेकिन वे जल्दी ही एक दूसरे से उब जाते हैं और अपना मन किसी दूसरे इंसान में लगाना शुरू कर देते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपका जीवनभर साथ दें तो ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के लोग है जो शादी के रिश्ते में ज़्यादा विश्वास नहीं करते उनके बारे में जान लें। ये तीन राशियां है जिनके लोग शादी के रिश्ते में विश्वास नहीं करते। अतः इन्हें जांच परख कर ही शादी करने में आपकी भलाई है।
1. मिथुन
ज्योतिष के अुनसार किसी भी चीज के लिए इनका मूड थोड़े-थोड़े समय में बदलता रहता है। एक चीज पर बहुत लंबे समय तक ये टिक नहीं पाते। अपनी इस कमी को ये अच्छे से जानते है और इसलिए शादी जैसे रिश्ते में बंधने से डरते हैं। इन्हें पता होता है कि किसी रिलेशनशिप में ये जो आज फील कर रहे हैं शादी के बाद वह फील नहीं कर पाएंगे। इसलिए हो सके तो इस राशि के लोगों से शादी के बंधन में बंधने से पहले सोच लें।
2. धनु
इस राशि की लड़कियां खासकर शादी से बचना चाहती हैं। इसकी एकमात्र वजह होती है कि ये अपनी आज़ादी नहीं खोना चाहतीं। इन्हें लगता है कि शादी के बाद ये हर काम के लिए किसी से बंध जाएंगी जो किसी भी कीमत पर इन्हें मंजूर नहीं होता। इस राशि के लोग करियर को अपनी शादी से ज़्यादा महत्व देते हैं इसलिए ये इंडीपेंडेंट रहना पसंद करते हैं। ऐसे में शादी इनके लिए ज़्यादा महत्व नहीं रखती।
3. कुंभ
इस राशि के लोग स्वभाव से काफी रहस्यमयी होते हैं। लोग इनकी बातों को समझ नहीं पाते या इन्हें अपनी बातें समझा नहीं पाते। इन्हें भी खुद के बारे में यह बात पता होती है इसलिए शादी के बाद रिश्तों में तनाव के कारण अपना दिल तोड़ने की बजाय ये शादी से दूर रहना ही पसंद करते है।