सात लड़कियों ने ट्रक से जमाया बिजनेस, परोसती है ‘Glocal Food’
दुनिया में लोगों ने काफी अलग-अलग और क्रिएटिव आइडिया लगाकर नए बिजनेस स्टार्ट किए है। इनके बिजनेस आम बिजनेस के मुकाबले काफी सफल भी है। हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे है जो सिर्फ महिलाएं चला रही हैं। बैंगलोर में सेवन्थ सिन नाम का एक फूड ट्रक जो सिर्फ महिलाएं चलाती है। आइए आपको बताते हैं उनके इस यूनिक आइडिया के बारें में कुछ खास बाते…
सेवन्थ सिन कई मामलों में दूसरों से अलग है। ये एशिया का पहला फूड ट्रक है जिसे पूरी तरह महिलाएं ही ऑपरेट करती हैं इसमे एक भी पुरूष नहीं है। इनकी टीम में सात महिलाएं है जो इस पूरे बिजनेस को संभालती है।
इस फूड ट्रक को ये महिलाएं बैंगलोर में ऑपरेट करते है और इसकी लोकेशन बेगमेन टेक पार्क है। इस फूड ट्रक में ये ग्लोकल फूड सर्व करते है। अब आप कहेंगे कि ये ग्लोकल फूड क्या होता है। दरअसल ग्लोबल फूड को इंडियन तड़के में पेश करना ग्लोकल फूड कहलाता है।
इसकी हेड अर्चना सिंह बताती है कि वे सातों दिन काम करते है और मंदिरों आदि पर फ्री में भी भोजन बांटते है। उनका कहना है कि वे जल्द ही हैदराबाद और चेन्नई में भी इसकी ब्रांच ओपन करेंगी।
- - Advertisement - -