B’Day : डिफरेंट डांस स्टाइल से फेमस हुए अनिल कपूर मना रहे 60वां बर्थडे
- - Advertisement - -
बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया यानी अनिल कपूर आज यानी 24 दिसंबर को 60 साल के हो गए हैं। अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर,1956 को हुआ। अनिल ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, साथ ही अपने डायलॉग, एक्टिंग और डिफरेंट डांस स्टाइल से फिल्म इंडस्ट्री में अलग ही पहचान बनाई। अनिल 80 और 90 के दशक के सुपरस्टार थे और आज भी उनका चार्म लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में अगर आपको न्यू ईयर पार्टी और बारात में बुलाया जा रहा है या फिर आप ही पार्टी दे रहे हैं तो ये अनिल स्टाइल के ये ठुमके आपको रातों रात फेमस कर सकते हैं। तो आइए इस खास मौके पर देखते हैं 60 साल के इस सदाबहार बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्टर के झक्कास डांस…
My Name Is Lakhan – Ram Lakhan
दरअसल अनिल के डांस स्टेप्स बेमिसाल होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी हो जाते है। अब आप राम लखन में मेरा नाम है लखन ही देख लो। आज भी सबको जुवानी याद है।
Tere Pyaar Mein Hum – Jamai Raja
अब जमाई राजा जिस तरह से डांस करते हैं वो आपको पसंद न आए पर जरा एक्सप्रेशन पर ध्यान दीजिए। बैचलर नाइट और कॉकटेल पार्टी के लिए परफेक्ट है।
Aao Chalo Hum – Loafer
हम अनिल के डांस स्टेप्स को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि उनके डांस स्टेप्स बहुत इजी होते हैं। लोफर का आओ चलो हम इस डांस स्टेप को आप भी ट्राइ कीजिए।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखें डिफरेंट डांस स्टाइल…
- - Advertisement - -