Thursday, September 7th, 2017 18:35:09
Flash

BJP बनी राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम




BJP बनी राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदमPolitics

Sponsored




अपने कांग्रेस मुक्त भारत के स्वप्न को हकीहत में तब्दील करने की और बढ़ते हुए लोक सभा के बाद अब राज्य सभा में भी BJP सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। मध्य प्रदेश के नेता संपतिया उइके के राज्य सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित होते ही BJP के राज्य सभा में 58 सांसद हो गए, जबकि कांग्रेस के राज्य सभा में 57 सांसद ही रह गए। संपतिया उइके नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री रहे स्व. अनिल दवे की जगह राज्य सभा में भेजे गए हैं, जिनका इसी साल मई में निधन हो गया था। उइके निर्विरोध चुनाव जीते हैं।

यहाँ से भी बढ़ेगा आंकड़ा?

राज्य सभा में कुल 245 सीटें, इस लिहाज से अभी सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद BJP राज्य सभा में बहुमत से दूर है। हालाँकि, इसी महीने प. बंगाल और गुजरात की राज्य सभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। प. बंगाल में राज्य सभा की 6 और गुजरात में 3 सीटें खाली होने वाली हैं। इन सीटों के लिए अगले हफ्ते चुनाव होना है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी गुजरात से राज्य सभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल भी गुजरात से चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार से भी BJP को फायदा मिला

बिहार में JDU के साथ गठबंधन सरकार बनाने से भी BJP को राज्य सभा में लाभ पहुंचा है। JDU के राज्य सभा में 10 सांसद हैं। हालांकि पार्टी के 3 राज्य सभा सांसद शरद यादव, अली अनवर और वीरेंद्र कुमार पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार के BJP से हाथ मिलाने के फैसले से असंतुष्ट हैं। खबर आ रही है कि शरद यादव असंतुष्टों के साथ मिलकर नई पार्टी बना सकते हैं।

तमिलनाडु से भी अच्छे संकेत

मीडिया में ये भी खबर है कि तमिलनाडु में सत्ताधारी AIADMK भी NDA में शामिल हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो BJP उच्च सदन में काफी मजबूत हो जाएगी। अभी भी AIADMK महत्वपूर्ण विधेयकों पर BJP की नैया पार कराती रही है, लेकिन आधिकारिक तौर पर NDA का हिस्सा बन जाने से पार्टी को बड़ी राहत मिल जाएगी। AIADMK के राज्य सभा में 12 सांसद हैं।

यूपी से सर्वाधिक आशा

राज्य सभा में बहुमत न होने के कारण मोदी सरकार के कई महत्वपूर्ण विधेयक अधर में लटक जाते हैं। राज्य सभा में किसी विधेयक को पारित कराने के लिए BJP को अपने सहयोगी दलों के अलावा अन्य दलों के सहयोग की जरूरत रहती है। हालांकि अगले साल यूपी से राज्य सभा की 9 सीटों के लिए चुनाव होना है। माना जा रहा है कि 9 में से 8 सीटों पर BJP उम्मीदवार जीत सकते हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories