अमेरिकी सिंगर बॉब डिलन और चीन के मो यान को नोबेल पुरस्कार
- - Advertisement - -
स्टॉकहोम। अमेरिका के कवि और सिंगर बॉब डिलेन को 2016 का साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। स्वीडन की नोबेल अकादमी ने गुरुवार को बताया कि अमेरिकी गीतों की परंपरा में कविता के नए भावों को रचने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। 75 वर्षीय डेनल को अमेरिकन ट्रेडिशनल सॉन्ग को नए तरीके से गाने के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार के तहत उन्हें 80 लाख (927740 डॉलर) की राशि मिलेगी।
कौन हैं डिलन
बॉब का जन्म 24 मई 1941 को अमेरिका के डुलूथ मिनेसोटा में हुआ था। बॉब ने1959 में मिनिसोटा के एक कॉफी हाउस से म्यूजिक कॅरियर शुरू किया। डिलन 1960 के दशक में बेहद मशहूर हुए। उन्हें अमेरिका की दिक्कतें बताने वाला अनौपचारिक इतिहासकार भी बताया गया। ‘ब्लोविन इन द विंड और द टाइम्स दे आर ए चेंज इन’ जैसे साॅंग्स को अमेरिका में जंग और सिविल राइट्स मूवमेंट के प्रतीक के तौर पर देखा गया। बॉब को परंपरा के खिलाफ अलग तरह के गानों और विवादों के लिए भी जाना जाता है। साहित्य का नोबेल इस वर्ष दिया जाने वाला आखिरी नोबेल पुरस्कार था। इस पुरस्कार का नाम डायनामाइट की खोज करने वाले अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर रखा गया है और वर्ष 1901 से यह विज्ञान, साहित्य, शांति समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए दिया जा रहा है।
वहीं चीन के लेखक मो यान को 2012 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला है। लोक कथाओं, इतिहास और समकालीन जीवन के साथ काल्पनिक, वास्तविक और सामाजिक दृष्टिकोण को मिलाने की उनकी अनोखी शैली के लिए गुरुवार को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा की गई। दस दिसंबर को एक समारोह में उन्हें मेडल और बतौर इनामी राशि 12 लाख डॉलर [करीब छह करोड़ 33 लाख रुपये] दिए जाएंगे। हाल के वर्षो में साहित्य का नोबेल पुरस्कार यूरोपीय लेखकों को मिलता रहा है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -