‘कहो न प्यार है’ से ‘मोहनजोदाड़ो’ तक ऐसे बदला रितिक का लुक
- - Advertisement - -
बॉलीवुड में मोचामैन के नाम से फेमस रितिक रोशन की फिल्म मोहनजोदाड़ो 12 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। वहीं रितिक इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। गौरतलब है कि रितिक ने बतौर एक्टर करियर की शुरुआत फिल्म ’कहो न प्यार है’ से की थी। खास बात तो ये है कि इस फिल्म ने उनके स्टाइलिश लुक और डांस से उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। वैसे तो उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। लेकिन फिल्म ’लक्ष्य’ में फौजी बनकर परदे पर आए, तो ’जोधा अकबर’ में वो अकबर के लुक में भी जानदार दिखे। ’गुजारिश’ में उन्होंने बेयर्ड लुक से भी फैन्स को सरप्राइज किया, वहीं ’कोई मिल गया’ में उनका बच्चे की तरह दिखना भी फैन्स को काफी पसंद आया। ’कृष’ में मास्क मैन बनकर भी रितिक ने काफी वाह-वाही लूटी। कुल मिलाकर डेब्यू मूवी से लेकर अपकमिंग ’मोहनजोदाड़ो’ तक रितिक ने कई लुक दिखाई दिए। आइए एक नजर डालते हैं उनके इन डिफरेंट लुक्स में…
‘कहो न प्यार है’रितिक ने बतौर एक्टरअपने करियर की शुरूआत साल 2000 में अपने पिता राकेश रोशन के बैनर तले बनी रोमांटिक फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की थी जो सुपरहिट रही। फिल्म ‘कहो न प्यार है’ में रितिक और अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।
’लक्ष्य’ में फौजी बनकर आएं रितिकफराहन अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म लक्ष्य में रितिक ने फौजी का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में रितिक रोशन ने जबरदस्त रोल और शानदार काम किया था।
धूम-2 में चोर बनें रितिक फिल्म धूम-2 सुपरहिट रहीं। धूम-2 में चोर के रोल को रितिक ने बेहद ही परफेक्शन के साथ अदा किया था। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उनकी केमस्ट्री को खूब पसंद किया गया।
कोई मिल गया में रितिक बने मानसिक रूप से असमर्थ फिल्म ’कोई मिल गया’ में रितिक की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया। इसमें उन्हें रोहित मेहरा नाम के एक लड़के का किरदार निभाया जो कि मानसिक रूप से थोड़ा असमर्थ है। इस फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार को लेकर उनकी काफी तरीफ हुई।
गुजारिश में जादूगर बने रितिकसंजय लीला के निर्देशन में बनी फिल्म गुजारिश में अपने एक्टिंग से रितिक ने सबका मन मोह लिया। उन्होंने बेयर्ड लुक से भी फैन्स को सरप्राइज किया। इस फिल्म में उनके रोल को सभी एक्टर्स ने पसंद किया था।
जोधा अकबर में सम्राट रितिक की फिल्म जोधा अकबर सुपरहिट रहीं। जोधा अकबर में अकबर के किरदार में रितिक ने जान डाल दी। उस वक्त कईयों का ऐसा मानना था कि अकबर के किरदार को जितनी खूबसूरती से रितिक ने पर्दे पर उतारा है, शायद ही दूसरा कोई बॉलीवुड एक्टर पर्दे पर उतार पाता। इसमें रितिक के आपोजिट ऐश्वर्या राय थी। इस फिल्म को कई पुरस्कार मिला था।
सुपर हीरो कृष2006 में आई फिल्म कृष में रितिक सुपर हीरो के रोल में नजर आएं थे। इस फिल्म में उनका कास्ट्यूम, स्टाइल सब कुछ अलग था। इस फिल्म से वे बच्चों के बीच खासे पापुलर हो गए।
मिशन कश्मीर में आतंकवादी साल 2000 में विनोद विधु चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ’मिशन कश्मीर’ में रितिक रोशन ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में रितिक रोशन, प्रीति जिंटा, जैकी श्रॉफ, सोनाली कुलकर्णी, अभय चोपड़ा नजर आए थे।
’मोहनजोदाड़ो’खालिस कपास के हाथ से बने हुए अंगवस्त्र पहने, बाजू-गले में काला धागा और हाथ में एक्सटेंडेट साइड स्पोर्ट त्रिशूल लिए हुए मोहनजोदाड़ो में रितिक का यह लुक बेहद ही कमाल का है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -