EMAs के रेड कारपेट पर दीपिका का बोल्ड अंदाज
- - Advertisement - -
नीदरलैंड। बॉलीवुड से हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली डिपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण सुर्खियों में है। जी हां दीपिका फिल्म ट्रिपल एक्स रिर्टन ऑफ जैंडर केज से हॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी एमटीवी यूरोप 2016 म्यूजिक अवॉर्ड प्रेजेंट करती नजर आई। खास बात तो ये है कि ये पहला मौका होगा जब दीपिका किसी इंटरनेशनल अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर नजर आई।
नीदरलैंड के रोटरडम शहर में ऑर्गनाइज इस इवेंट में दीपिका कभी बोल्ड और सेक्सी लुक में दिखाई दीं। उन्होंने मोनिषा जयसिंह और शालीना नथनी का शिमरी ब्लैक टॉप और सिल्क ग्रीन स्कर्ट कैरी किया था। अपने लुक को उन्होंने शिरमी जैकेट और ग्रीन इयररिंग्स से कम्पलीट किया था। दीपिका के इस आउटफिट को काफी क्रिटिसाइज किया जा रहा है।
’एमटीवी यूरोप 2016 म्यूजिक अवॉर्ड’ को होस्ट करने की जानकारी दीपिका ने इंस्टाग्राम के जरिए दी। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा मैं इसका इंतजार नहीं कर सकती। ये अवॉर्ड 9 नवंबर को दिए जाएंगे। EMAs में दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ को प्रमोट करती दिखाई दीं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -