Video: आपने देखा देसी गर्ल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार
हाल ही में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा इनदिनों सुर्खियों में हैं। जी हां बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस और क्वांटिको की स्टार प्रियंका चोपड़ा ने एमी अवॉर्ड में पहुंच कर सबके होश उड़ा दिए। लेकिन आपको बता दें कि बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली विदेशी मीडिया में पूरी तरह से छाई हुई हैं। गौरतलब है कि प्रियंका अपने एक वीडियो को लेकर चर्चाओं में हैं। यह वीडियो प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वो न्यूयॉर्क पोस्ट के लिए फोटोशूट करवा रही हैं। खास बात तो ये है कि इस वीडियो को अब तक 10 लाख बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में देसी गर्ल का बोल्ड अवतार दिख रहा है।
‘क्वांटिको’ की स्टार और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एमी अवॉर्ड में पहुंच कर सबके होश उड़ा दिए। जिसने उन्हें एक बार देखा वो बस उन्हें देखता ही रह गया। इस इवेंट में प्रियंका ने सभी को ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल वे यहां पर रेड कार्पेट पर रेड गाउन में नज़र आईं। इस गाउन में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका के इस लुक ने वहां पर मौजूद सभी को अपना दीवाना बना दिया। बता दें कि ये पहला मौका था जब प्रियंका ने इस 68 वें एमी अवॉर्ड्स में शिरकत की। इस शो को टेलीविजन जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो कहा जाता है।
प्रियंका ने ज्यादा मेकअप नहीं किया था। उन्होंने केवल हीरे की एक अंगूठी और कान में छोटी झुमकियों के अलावा और कोई जेवर नहीं पहने थे। लेकिन उनके होठों पर लगी लिपस्टिक ने उन्हें एक अनुठा ही अंदाज दे दिया। वे इस शो में अवॉर्ड को प्रेजेंट करने के लिए मंच पर पहुंची थी। अमेरिका टेलीविजन सीरीज क्वांटिको में मुख्य भूमिका निभाने वाली प्रियंका इसी साल पीपुल्स चॉइस अवार्ड जीत चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही फोर्ब्स पत्रिका ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेस की सूची जारी की थी। इस सूची में प्रियंका को टॉप टेन में रखा गया है। फिलहाल प्रियंका क्वांटिको के दूसरे सीज़न की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वे जल्द ही हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में भी नज़र आने वाली हैं।