यहां चिलम पीते हुए नजर आईं भाभीजी
- - Advertisement - -
मुंबई। बॉलीवुड और टीवी की कई ऐसी एक्ट्रेस है जो पब्लिकली सिगरेट पीते हुए पकड़ी जा चुकी हैं। लेकिन किसी एक्ट्रेस को सारेआम चिलम पीते शायद ही आपने देखा होगा। जी हां भाभीजी घर में है फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंडे हाल ही में चिलम पीते हुए नजर आईं है। चौंकिए मत दरअसल यू ट्यूब पर रिलीज हुए एक म्यूजिक वीडियो एलबम दिल तू है दीवाना में भाभीजी यानी शिल्पा का नया अंदाज दिखाई दे रहा है।
शिल्पा इस एलबम में चिलम पीती हुईं अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। इस एलबम के म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर दर्शन देव ने शिल्पा के इस नए अंदाज के बारे में बताया। इस म्यूजिक वीडियो एलबम में भी एक ट्रेवलर को दिखाया गया है। इस एलबम में शिल्पा एक ऐसी लड़की की भूमिका में हैं जो म्यूजिक से ताल्लुक तो रखती है, लेकिन वो उस ट्रेवलर से बिल्कुल अलग है। दोनों की मुलाकात के पीछे भी म्यूजिक है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -