बॉलीवुड नहीं चाइना के दम पर सोनू का ऑस्कर पर धमाका
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का चाइनीज कनेक्शन उनके करियर के लिए बड़ा लकी साबित हो रहा है। तभी तो सोनू सूद ने हाल ही में जिस चीनी भाषा में बनी फिल्म में काम किया था उसे अब ऑस्कर के लिए चुना गया है। खास बात तो ये है कि सोनू सूद यह पहली चीनी फिल्म है। इस बात की जानकारी सोनू ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फिल्म का लुक भी शेयर किया है।
सोनू ने ट्विट किया, ’शुआनजांग ऑस्कर के लिए चुनी गई है।’ इस फिल्म के डायरेक्टर हुओ जिआंकी हैं। सोनू ने बताया कि जब वो इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी ये समझ में आ गया था कि फिल्म इतिहास रचने जा रही है, सोनू ने बताया कि उनकी मां इतिहास की टीचर रही हैं और बचपन में ही उन्होंने राजा हर्षवर्धन के बारे में काफी पढ़ा था। इस फिल्म के साथ जैकी चेन स्टारर अगली फिल्म से भी उन्होंने काफी कुछ सीखा है। इस फिल्म में एक्ट्रेस नेहा शर्मा और अली फजल का भी अहम रोल है। शुआंगजांग एक हिस्टोरिकल फिल्म है। यह एक 17 साल के चीनी बुद्धिष्ट के सफर की कहानी है जो तांग शासनकाल के दौरान शुआनजांग से भारत आता है।
इस फिल्म में जैकी चेन लीड रोल में नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट भारत और चीन के बीच साइन हुए एक एग्रीमेंट के तहत है जो उस वक्त साइन किया गया था जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आए थे। गौरतलब है कि सोनू सूद फिल्म ’तूतक तूतक तूतिया’ में नजर आए थे। इस फिल्म में सोनू सूद के साथ प्रभु देवा और एक्ट्रेस तमन्ना भी थे।