गजब! 16 साल के लड़के ने सिर से फोड़ डाली 111 ईंटें, देखें वीडियो
आज के जमाने में मेहनत करना हर किसी को पसंद नहीं होता। मेहनत तो ठीक है लेकिन मजदूरी आजकल कौन करना चाहता है इसे तो वहीं करता है जिसकी मजबूरी होती है। पहले के जमाने में लोग पत्थर तोड़ने का काम किया करते थे आज के जमाने में अगर किसी को दे दें तो उसके तो पसीने छूट जाए।
ऐसे कारनामे करने वाले आजकल कम बचे है लेकिन एक 16 साल के लड़के ने हथौड़े से नहीं बल्कि अपने सिर का इस्तेमाल करते हुए एक के बाद एक करके 111 ईंटें फोड़ डाली। सुनकर आपको हैरत हो रही होगी लेकिन ये सच है और इस लड़के ने ये कारनामा महज 35 सेकंड के अंदर किया है।
अमेरिका के बोसानिया शहर में एक सोहल साल के लड़के ने सिर से महज 35 सेकंड में 111 क्रांकीट की ईंटों को तोड़ डाला। इन्हें तोड़कर उस लड़के ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार केरीम अहमतस्फिक नाम का यह किशोर एक ताईक्वांडो मार्शल आर्टिस्ट है। उसने 20 लाइन में रखी छः ईंटों को अपने सिर से तोड़ा।
अपने रिकार्ड बनाने के दौरान वह 120 ईंटों में से 111 ईंटें तोड़ पाया। ईंटों की 18वीं लाइन के पास उसका बैलेंस थोड़ा गड़बड़ाया लेकिन उसने खुद को संभालते हुए इस कारनामे को अंजाम दिया। इस कारनाम को कई लोगों ने देखा और वीडियो भी बनया। इस किशोर के कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे हम आपको दिखाने वाले है।
- - Advertisement - -