जन्म से बिना कुछ खाए जिन्दा है ये बच्चा, गुमनाम बीमारी का है शिकार
खाना हमारी बॉडी के लिए एक जरूरी चीज़ होती है अगर नहीं खाए तो हम किसी काम को भी नहीं कर पाते। हम में ताकत ही नहीं रह जाती। लेकिन क्या ऐसा हो सकता है कि आप साल-साल भर या जब से पैदा हुए है तब आपने खाना नहीं खाया हो। ऐसा तो सोचने में भी असंभव लगता है लेकिन एक बच्चे के साथ ऐसा ही हुआ है।
इंग्लैंड का एक तीन साल का बच्चा जिसने जन्म से कुछ नहीं खाया। जन्म के बाद इस बच्चे का ज़्यादातर वक्त हॉस्पिटल में ही गुजरा लेकिन ये बच्चा बिना कुछ खाए ही स्वस्थ है। इस बच्चे का नाम राइस लीलैंड है और ये जन्म से ही रहस्यम बीमारी के कारण जन्म से लेकर अब तक कुछ नहीं खाया।
ऐसा माना जाता है कि राइस के मस्तिष्क में खाने को पचाने के संकेतों के मिलने का अभाव है। यह इंग्लैंड में जन्मा ऐसा पहला बच्चा है जिसे एक स्पेशल पंप दिया गया है जिसके जरिए यह शरीर की जरूरत पूरी करता है। राइस की मां डैनियल ओन्स का कहना है कि तीन साल कि उम्र के हिसाब से राइस बहुत तेज है। इसके दो फीडिंग ट्यूब एक पेट में एक आंतों में है।
जब भी इसका पंप बीप करता है ये मुझे बताता है। ये खुद से भी पंप को भरना जानता है। ग्रेटर मैनचेस्टर के वर्सली मेसेंस में रहने वाले राइस का छह महीने की उम्र से वजन बढ़ना बंद हो गया था। डॉक्टरों ने इस मामले को देखा, इसके बाद से लेकर अब तक इस राइस के 13 ऑपरेशन हो चुके हैं। डैनियल बताती हैं कि राइस ने अबतक अपनी ज़्यादातर ज़िन्दगी अस्पताल के चक्कर लगाते हुए ही बिताई है।
डॉक्टर नहीं समझ पाए बीमारी
राइस को जो बीमारी है उसे अभी तक डॉक्टर भी नहीं समझ पाए। डॉक्टर्स का कहना है कि खाने को पचाने के लिए राइस को संकेत नहीं मिल पाने के कारण ये समस्या हैं हालांकि राइस इन सब बातों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। वो अपने दोस्तों के साथ खेलता है। राइस के पिता काइले को चिंता है कि स्कूल जाने पर वो इन परेशानियों के साथ कैसे पढ़ाई कर पाएगा।
- - Advertisement - -