छत्तीसगढ़ की महिला कॉन्सटेबल के दीवाने हुए लोग, वजह पढ़कर हो जाएंगे हैरान
- - Advertisement - -
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से आम आदमी के फेमस होने की काफी ख़बरे आ रही है। कुछ दिनों पहले ही एक तरकारीवाली यानी सब्ज़ीवाली फेमस हुई थी। ये लड़की नेपाल की थी जो नेपाल में सब्ज़ी बेचती है। लेकिन इन दिनों एक पुलिस कॉन्सटेबल सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो रही है। ये पुलिस कॉन्स्टेबल छत्तीसगढ़ पुलिस की स्मिता टांडी है।
आपको शायद यकीन नहीं होगा लेकिन इनके फेसबुक पर 7 लाख 20 हजार से भी ज़्यादा फालोवर्स है। छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर इतना ज़्यादा पॉपुलर होना हैरानी की बात ही है। आपको इस बात को जानकर भी हैरानी होगी कि स्मिता ने फेसबुक पर अकाउंट बनाने के महज 20 महीने के अंदर ही यह लोकप्रियता हासिल की है।
स्मिता ने साल 2011 में छत्तीसगढ़ पुलिस ज्वाइन किया था। 24 साल की स्मिता ने बताया कि जिस तरह अन्य लोग फॉलोवर्स हासिल करने के लिए पैसे खर्च करते है वैसे उन्होंने एक रूपए भी खर्च नहीं किए। उनके फॉलोवर्स पेड नहीं है। उन्हें लगता है कि उनकी पोस्ट के कंटेंट की वजह से लोग उनसे जुड़ते है। वह अपनी पोस्ट्स के जरिए जरूरतमंद गरीब लोगों की कहानी सामने लाती है और लोगों से मदद की अपील करती है। Next Page पर पढ़ें क्यों वायरल हो रही है स्मिता टांडी…
- - Advertisement - -