‘4 बीवी और 40 बच्चे बढ़ा रहे हैं देश की जनसंख्या’ : साक्षी महाराज
- - Advertisement - -
एक बार फिर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने विवादित बयान दिया। बढ़ती जनसंख्या को लेकर साक्षी महाराज ने कहा, ’देश की आबादी हिंदू नहीं, बल्कि 4 पत्नियां और 40 बच्चों वाले लोगों की वजह से बढ़ रही है।’ उन्होंने आगे कहा कि, 4 बीवी और 40 बच्चे वाली बात अब आगे नहीं चलेगी। हालांकि साक्षी ने अपने भाषण में किसी समुदाय का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान को मुस्लिमों से जोड़कर ही देखा जा रहा है। बहरहाल, साक्षी के इस बयान से एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
साक्षी के इस बयान के बाद से पार्टी ने भी पल्ला झाड़ लिया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे साक्षी का निजी बयान बताते हुए कहा कि इसे बीजेपी का स्टैंड नहीं समझा जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने भी साक्षी के इस बयान पर कड़ा एतराज जताया है। कांग्रेस नेता केसी मित्तल ने कहा है, ‘जाति और धर्म को लेकर दिया गया साक्षी महाराज का बयान बहुत ही आक्रामक है। यह हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश का उल्लंघन है। बता दें कि साक्षी ने यह बयान शुक्रवार को एक सभा को संबोधित करते हुए दिया था।
चुनाव आयोग ने मेरठ डीएम से मांगा जवाब
साक्षी के बेतुके बयान को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग मेरठ के डीएम से रिपोर्ट मांगी है। हालांकि विवाद बढ़ता देख साक्षी ने अपने बयान पर सफाई भी दी। महाराज ने कहा कि, उन्होंने किसी समुदाय का नाम नहीं लिया है और उनके बयान को ग़लत तरीके से पेश किया जा रहा है। आबादी तेज़ी से बढ़ रही है। औरत कोई मशीन नहीं है। चार पत्नियां, चालीस बच्चे और तीन तलाक को स्वीकार नहीं किया जा सकता। ग़ौरतलब है कि यूपी सहित पांचों राज्यों चुनावी बिगुल बज चुका है। तारीखों के एलान के साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो चुकी है।
मेरठ में दर्ज हुआ साक्षी के ख़िलाफ़ केस
चुनाव आयोग की आचार संहिता और धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में शनिवार को साक्षी के ख़िलाफ़ मेरठ में केस दर्ज हो गया है।
- - Advertisement - -