खतरों भरे हैं ये रास्ते
आज कल हर कोई अपने लिए सुरक्षित रास्ता ही चुनता है। चाहे वो पढ़ाई की बात हो या फिर नौकरी। रिस्क लेना बहुत कम ही लोग जानते हैं। दुनिया में भी बहुत सी ऐसी चीजें हैं तो लोगों के लिए एक तरह का रिस्क हैं। जैसे कि दुनिया में कुछ ऐसी सड़कें हैं, जिनपर गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं है, इसके बावजूद लोग यहां गाड़ी चलाते हैं। यहां हम आपको दुनिया की ऐसी ही खतरनाक सड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर गाड़ी चलाना वाकई खतरे से खाली नहीं है। तो आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो सड़कें…
तरोको गुर्गे रोड, ताइवान
इस सड़क को ताइवान का सबसे खतरनाक राज-मार्ग माना जाता है। पर्वतीय क्षेत्र में स्थित इस सड़क को, आंधी-तूफ़ान और भूस्खलन की वजह से बहुत क्षति होती है। कच्ची सड़क और पतले रास्ते होने के साथ-साथ इस सड़क में बहुत से अंधे मोड़ भी हैं।
पैसेज दू गोईस, फ्रांस
यह एक 4.3 किलोमीटर लम्बी सड़क है जो फ्रांस की मुख्य भूमि और यहां के अटलांटिक तट पर स्थित एक टापू को जोड़ती है। ज्वार के कारण यह सड़क दिन में दो बार पानी में डूब जाती है और इसी वजह से इस सड़क का नाम “डूबी हुई सड़क” है।
पशिओपोलो – पेर्दिकाकी सड़क, ग्रीस
23.5 किलोमीटर की लम्बाई की यह सड़क आपको ज़मीन से आधे किलोमीटर तक की ऊंचाई तक ले जाती है और तो और सड़क पर चेतावनी चिन्हों की कमी है, जिससे कई गाड़ियां रात के समय मुख्य मार्ग से हटकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं।
लक्सर-अल-हरघदा सड़क, मिस्र
यह खतरनाक सड़क प्राचीन शहर “लक्सा” और हघदा के “रेड सेए रिसोर्ट सिटी” के बीच में है। स्थानीय लोग इस रास्ते से दूर रहने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह सड़क सूनसान क्षेत्रों से होकर गुज़रती है। गलत समय पर गाड़ी ख़राब हो गई तो बहुत बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। यह भी कहा जाता है इस इलाके में आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियां अधिक होती हैं।
स्किपर्स कैनियन रोड, न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के दक्षिण पश्चिम में स्थित, इस सड़क में एक खतरनाक सड़क होने की सारी विशेषताएं मौजूद हैं। पहाड़ों में काटी गई इस पतली सड़क पर बेहद कम सुरक्षा उपलब्ध है।
हल्सेमा हाईवे, फिलीपींस
यह सड़क साल में सिर्फ दो महीने, मार्च और अप्रैल में सुरक्षित है। बाकी पूरे साल यह सड़क भारी बारिश, कोहरा, गिरती चट्टानों, कीचड़ के कारण किसी बुरे सपने से कम नहीं है।
तियनमन माउंटेन रोड, चीन
चीन की इस 11 किलोमीटर लम्बी सड़क की ऊंचाई में शुरू से आखिर तक 1100 मीटर का बदलाव आ जाता है, जो ज़रूर आपका दिल दहला देगा।
येरी हाईवे, आस्ट्रलिया
यह 1675 किलोमीटर लम्बी सीधी सड़क अच्छे रख-रखाव के कारण बिल्कुल खतरनाक नहीं लगती। दरअसल, यह सड़क इतनी अधिक सीधी, सपाट और सादी है कि ड्राइवरों को इस पर जगे रहने और ध्यान से गाड़ी चलाने में मुश्किल होती है। यहां घटित अनेकों दुर्घटनाओं के कारण इसे “संहार मार्ग” का नाम दिया गया है।
काराकोरम हाईवे, चीन से पाकिस्तान
पहाड़ों और घाटियों से कटी हुई, चीन और पाकिस्तान को जोड़ती, यह दुनिया की सबसे पक्की अंतरराष्ट्रीय सड़क है। पहाड़ी मार्ग, भारी कोहरा, हिम स्खलन, बाढ़ अदि के कारण यह एक खतरनाक सड़क साबित होती है। यही नहीं, कुछ जगहों पर डाकू और आतंकवादियों के हमले आम हैं, जिस कारण यह अत्यंत असुरक्षित मानी जाती है।
जोजी ल पास, भारत
समुद्रतल से 3.5 किलोमीटर ऊपर, 9.5 किलोमीटर लम्बी यह सड़क लदाख और कश्मीर को जोड़ती है। तेज़ हवाएं और भारी बर्फ़बारी के कारण यह मार्ग साल में लम्बे समय तक तो बंद ही रहता है। पतली सड़कों और सुरक्षा अवरोधों की कमी के कारण, इसे दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक माना जाता है।