Tuesday, August 22nd, 2017
Flash

यहां लगती है मरी हुई लड़कियों की बोली, कराया जाता है ये काम




TravelWorld

Sponsored




जिंदा व्यक्ति को तो हर व्यक्ति याद करता है, लेकिन मरे हुए व्यक्ति को कोई याद नही करता है | आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, अगर आप  चीन में रहते है तो आप मरने के बाद भी किसी के काम आ सकते हो, जिसके कारण आपको हर कोई याद कर सकता है। चीन में लोगों को मरने के बाद भी याद किया जाता है। इनमें महिलाएं खास है |

आपको बता दें कि शांक्सी प्रांत में एक प्राचीन प्रथा है, जिसमें लोगों द्वारा अविवाहित मृत बेटे की शादी एक मृत लड़की से करवाई जाती है। दरअसल, पश्चिमोत्तर चीन के शांक्सी क्षेत्र में एक परिवार ने कुछ दिन पहले ही एक शादी का समारोह किया था। जिसे घोस्ट वेडिंग के नाम से जाना गया। शादी ऐसे लड़के की गई थी, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी।  यहां के लोगों के अनुसार इस तरह अविवाहित मृत लड़के की शादी मृत लड़की की लाश से कराने से लड़के की भटकती आत्मा को जल्द शांति मिलती है।

प्रथा के अनुसार लड़के के घरवाले भले ही कितने भी गरीब क्यों ना हो, लेकिन वह अपने अविवाहित मृत लड़के की आत्मा को शांति प्राप्त करवाने के लिए, वह किसी भी कीमत पर लड़की की लाश को खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि, चीन में लड़को की मौत ज्यादातर कोयला खादानों में दुर्घटना के कारण होती है। ऐसी दुर्घनाओं के कारण ही महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की मृत्यु होने के ज्यादा आंकडे़ पाए जाते हैं। जिस कारण लड़कियों की लाश मिलना मुश्किल हो जाता है। जिसके चलते कुछ लोग महिलाओं की लाश को चुराकर भी शादी करवाते हैं। इसके बाद मृत लड़की की लाश को पुरुष के बगल वाली कब्र में दफना दिया जाता है। इसलिए, चोरी से लाशों को बचाने के लिए चीन की सरकार ने कब्रिस्तानों पर पुलिस को चौकसी करने के लिए बैठाया हुआ है |

Sponsored



Follow Us

Youthens Poll

‘‘आज़ादी के 70 साल’’ इस देश का असली मालिक कौन?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories