Thursday, August 31st, 2017
Flash

असल जिंदगी में संध्या बिंदणी बनी मां, जानिए किसको दिया जन्म




Entertainment

deepika singh_0

टीवी सीरीयल ‘दीया और बाती हम’ से घर-घर तक तारिफ बटोरने वाली संध्या बिंदणी एक बेटे की मां बन गई हैं। अभिनेत्री दीपिका सिंह बेटे को जन्म दिया। दीपिका ने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर को पहले ही सोशल मीडिया पर बता दिया था। दीपिका और उनके पति रोहित राज गोयल का यह पहला बच्चा है। सूत्रों के मुताबिक दीपिका सिंह ने शनिवार सुबह 9 बजे बच्चे को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर फेंस द्वारा बधाई का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

जानकारी के अनुसार रोहित राज गोयल ने बताया कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। ‘हमारे जीवन मे इस नन्हें मेहमान के आने से इतने खुश है कि हमें समझ नहीं आ रहा कैसे अपनी खुशी जाहिर करें।’

deepika singh

आपको बता दे कि रोहित ‘दिया और बाती हम’ के डायरेक्टर हैं और इसी शो के दौरान दीपिका सिंह और रोहित के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। कुछ सालों तक एकदूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। इसके बाद दोनों 2014 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

दीपिका ने अपने प्रेग्नेंसी पीरीयड को भी बहुत इंजॉय किया था। सीरीयल दीया और बाती हम सीरीयल समाप्त होने के बाद उन्होंने एक्टिंग करियर से ब्रेक लेने का फैसला लिया था। इसके कुछ समय बाद उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर दी थी। उन्होंने प्रेंग्नेंसी के दौरान फोटो शूट कराया था, उसकी कई तस्वीरे और वीडियोज शेयन किये थे जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories