कान की बीमारियों को दूर भगाएंगे ये घरेलू उपाय
कान के अंदरूनी या बाहरी हिस्से में संक्रमण होना आम बात है। ख़ास तौर पर तैराकों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। कान में फुंसी निकलने, पानी भरने या किसी प्रकार की चोट लगने की वजह से दर्द होने लगता है। बच्चों के लिए कान का दर्द अधिक पीड़ा भरा होता है। लगातार जुक़ाम रहने से भी कान का दर्द हो जाता है। ऐसे में कान के दर्द से निजात पाने के लिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू उपाय।
1. तुलसी के पत्तों का रस निकाल लें। कान में दर्द या मवाद होने पर रस को गर्म करके कुछ दिन तक लगातार डालने से आराम मिलता है।
2. लगभग 10 मिली सरसों के तेल में ३ ग्राम हींग डाल कर गर्म कर लें। इस तेल की 1-1 बूंद कान में डालने से कफ के कारण पैदा हुआ कान का दर्द ठीक हो जाता है।
3. कान में दर्द होने पर गेंदे के फूल की पंखुड़ियों का रस निकालकर कान में डालने से कान का दर्द ठीक हो जाता है।
4. तिल के तेल में लहसुन की कली डालकर गर्म करें, जब लहसुन जल जाए तो यह तेल छानकर शीशी में भर लें। इस तेल की कुछ बूंदें कान में डालने से कान का दर्द समाप्त हो जाता है।
5. अलसी के तेल को गुनगुना करके कान में 1-2 बूंद डालने से कान का दर्द दूर हो जाता है।
6. 20 ग्राम शुद्ध घी में 20 ग्राम कपूर डालकर गर्म कर लें। अच्छी तरह पकने के बाद ठंडा करके शीशी में भरकर रख लें। इसकी कुछ बूंद कान में डालने से दर्द में आराम मिलता है।
7. बच्चों के कान में पस होने पर स्वस्थ स्त्री के दूध की कुछ बूंदें कान में टपका दें। स्त्री के दूध में प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के गुण विद्यमान होते हैं। ये उपकारी उपचार है।
8. कान में पस होने पर प्याज का रस लाभप्रद उपाय है। प्याज का रस गरम करके कान में 2-4 बूंदे डालें। दिन में ३ बार करें।
9. अजवाईन का तेल और तिल का तेल 1ः3 में मिक्स करें। इसे मामूली गरम करके कान में 2-4 बूंदे टपका दें। कान का दर्द कुछ ही देर में ठीक हो जाएगा।
10. 5 ग्राम मैथी के बीज एक बड़ा चम्मच तिल के तेल में गरम करें। छानकर शीशी में भर लें। 2 बूंद दवा और 2 बूंद दूध कान में टपका दें। इसे कान की पस का उम्दा इलाज माना गया है।
11. तुलसी की कुछ पत्तियां और लहसुन की एक कली पीसकर पेस्ट बना लें। इसे गरम करें। कान में इस मिश्रण का रस 2-3 बूंद टपकाएं। कान में डालते समय रस गुनगुना होना चाहिये। कान दर्द का तत्काल लाभप्रद उपचार है।
12. मूली कान दर्द में हितकारी है। एक मूली के बारीक टुकडे कर लें। सरसों के तेल में पकाएं। छानकर शीशी में भर लें। कान दर्द में इसकी 2-4 बूंदे टपकाने से आराम मिल जाता है।
13. गरम पानी में सूती कपड़ा भिगोकर निचोड़कर 3-4 तहें बनाकर कान पर सेक के लिये रखें। इससे कान दर्द में जल्द राहत मिलती है।
कानों को स्वस्थ रखने के टिप्स
1. अपने कानों को अत्यधिक सावधानी से साफ करें। कान में कोई नुकीली चीज न डालें। इससे ईयर कनैल या ईयरड्रम क्षतिग्रत हो सकता है।
2. ईयर वैक्स स्वयं ही कान की सफाई करता है। अगर यह अधिक मात्रा में एकत्र हो जाए और सुनने में दिक्कत हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
3. कान के संक्रमण से बचने के लिए गले और नाक के संक्रमण को गंभीरता से लें और तुरंत इलाज कराएं।
4. कई बीमारियां भी सुनने की क्षमता को प्रभावित करती हैं, इसलिए अगर कोई ऐसा लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
5. कई दवाएं भी सुनने की क्षमता को प्रभावित करती हैं। अगर कानों में घंटी बजे या दूसरी आवाजें आएं तो इसे गंभीरता से लें।
6. अत्यधिक तेज आवाज में संगीत न सुनें।
7. बारिश में भी कई बार नमी के कारण कान की नली में संक्रमण हो जाता है, इससे बचने के लिए कान को सूखा रखें।
8. कान का मैल साफ करने के लिए नुकीली चीजों या ईयर बड का उपयोग न करें।
9. नहाने के तुरंत बाद कानों को अच्छी तरह साफ करके सुखाना चाहिए।