फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म डायरेक्टर को मूवी बनाने का एक और टॉपिक मिल गया है। जी हां! डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम को दर्शक जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे। लेकिन फिल्म का निर्माण उनके विवादित जीवन पर होगा। सूत्रों के मुताबिक कास्टिंग भी तय हो चुकी है। जिसके लिए रजा मुराद को राम रहीम के रोल के लिए चुना गया है जबकि आइटम नंबर्स के लिए मशहूर राखी सावंत, हनीप्रीत के रोल में होंगी। शूटिंग मंगलवार से दिल्ली में शुरू होगी।
ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी राम रहीम के रंगीनियों और आपराधिक कहानियों पर आधारित होगी। राम रहीम के रॉक स्टार बनने से लेकर उसके जेल जाने तक की दिखाई जा सकती है। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक फिल्म में हनीप्रीत के साथ उसके रिश्तों को भी दिखाए जाने की उम्मीद है। एजाज खान इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर की भूमिका में रहेंगे। आशुतोष मिश्रा फिल्म निर्देशन कर रहे है। जिस तरह से जेल जाने के बाद रहीम के जीवन से जो सच्चाईयां उजागर हुई है वो सभी चौंकाने वाली है। उसके रॉक स्टार बनने से लेकर डेरा के अरबों रूपए के साम्राज्य के पीछे कई आपराधिक मामले जुड़े है। इसमें रेप, मर्डर केस तक के मामले भी सामने आए है।
राम रहीम और हनीप्रीत को एक्टिंग के साथ ही स्टेज परफॉर्मेंस का बहुत शौक था। इसी शौक को पूरा करने के लिए कई फिल्मों का निर्माण भी कर चुकी है। एक्टिंग से लेकर फिल्म की स्क्रिप्टिंग और निर्देशन तक राम रहीम ने खुद किया था। हनीप्रीत ने भी असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इनकी पहली फिल्म मैसेंजर ऑफ द गॉड थी।
राम रहीम को कोर्ट ने हाल ही में 20 साल की सजा सुनाई है। वह इस वक्त हरियाणा के रोहतक जेल में बंद है। खबरों के मुताबिक हनीप्रीत को नेपाल में होने की बात सामने आई है। लेकिन अभी तक स्थिति साफ नहीं है। राम रहीम पर साध्वियों पर रेप के आरोप में दोषी पाए जाने के बाद एक के बाद एक परते खुलती गई और मामला उजागर होता गया।