वॉशिंगटन के मॉल में गोलीबारी, चार की मौत
वॉशिंगटन। खबरों के अनुसार वॉशिंटगन के एक मॉल में एक शूटर ने अंधाधुध फायरिंग कर दी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। घटना वॉशिंगटन के बर्लिंगटन इलाके की है। बर्लिंगटन इलाके में स्थित कास्केड मॉल में एक व्यक्ति ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि अभी शूटर पकड़ में नहीं आया है। मॉल को पुलिस ने खाली करा लिया है। पुलिस गनमैन की खोज में जुटी है। फिलहाल पुलिस को हिस्पैनिक समुदाय के संदिग्ध की तलाश है। बता दें कि ये शख्स ग्रे कपड़े पहने हुए है।
समाचार एजेंसी के अनुसार वाशिंगटन स्टेट पैट्रोल के ट्वीटर संदेश के हवाले से कहा है कि शुक्रवार के सियेटल शहर से 65 किलोमीटर दूर मॉल में हुए शूटआउट में दो लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि कास्केड मॉल 1990 में खुला था। जो सिएटल से 105 किमी दूर है।
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करे...