आप के दो नेताओं पर लगा गैंगरेप का आरोप
- - Advertisement - -
आम आदमी पार्टी के नेताओं पर आए दिन नए-नए आरोप लगते रहते है और पुलिस उन्हें हिरासत में लेती है। कुछ दिनों पहले ही संदीप कुमार के सीडी कांड ने पूरी राजनीति में हलचल मचा दी थी। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी के विधायक पर एक और गाज गिरी है। ख़बर के मुताबिक आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़लान के पिता और एक अन्य नेता पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया हैं।
जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के दो नेताओं पर रेप का आरोप लगा है। ख़बर है कि आप विधायक राखी बिड़लान के पिता और एक अन्य नेता पर टिकट दिलाने का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली महिला ने शिकायत में भूपेंद्र बिड़लान और रामप्रताप गोयल का नाम लिया।
महिला ने रोहिणी इलाके में रेप होने की बात कही है। रोहिणी साउथ थाने में धारा 376डी और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला के अनुसार उसे पहले टिकट देने का झांसा दिया गया था। इसके बाद दोनों के बीच 4-5 महीने बात हुई। इसके बाद रामप्रताप ने महिला को टिकट की बता कहकर अपने ऑफिस बुलाया
यहीं पर आप नेता ने महिला के साथ टिकट दिलाने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाए। महिला के अनुसार रामप्रताप ने इसके बाद अपने दोस्त भूपेंद्र के साथ भी संबंध बनाने के लिए पीड़िता को मजबूर किया। पीड़िता ने ये भी बताया कि नेताओं ने उसे एमएमएस वायरल करने की भी धमकी दी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। भूपेंद्र बिड़लान मंगोलपुरी से विधायक राखी बिड़लान के पिता हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता आए दिन ही आरोपों का शिकार रहते है। कुछ दिनों पहले भी संदीप कुमार को सेक्स सीडी के चलते पद से हटाया गया था। उन्हें सोमवार को ही जमानत मिली है। आप के लिए ने नए आरोप परेशानियां खड़े कर सकते हैं। इससे पहले उसके एक दर्जन विधायक अलग-अलग मामलों में जेल जा चुके है।
ये भी पढ़ें-
AAP के इन 13 नेताओं पर अपराध की कालिख
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -