रेखा के अलावा इन बच्चों के भी पिता है जेमिनी गणेशन
- - Advertisement - -
रेखा के पिता जेमिनी गणेशन के बारे में कई लोग जानते है वो रेखा के पिता तो थे ही लेकिन उन्होंने कभी रेखा को स्वीकारा नहीं। जेमिनी गणेशन की ज़िन्दगी भी किसी फिल्म के हीरो के किरदार जेसी ही है। जिसकी ज़िन्दगी में कई उतार चढ़ाव आए तब जाकर उन्हें अपना मुकाम मिला। अपने अफेयर्स को लेकर तो वे काफी चर्चा में रहे ही है लेकिन उनके बारे में और भी कई ख़ास बातें है जो हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर बताने वाले हैं…
रेखा के पिता गणेशन अपने जमाने के सुपरस्टार रहे है। तमिल फिल्मों में उनके योगदान के लिए ‘पद्मश्री’ से भी सम्मानित किया गया था। गणेशन का जन्म 17 नवंबर 1920 को हुआ था। तमिल फिल्मों में उन्हें ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहा जाता था। गणेशन को बचपन से एक्टिंग करने का शौक नहीं था। उनका सपना था कि वो डॉक्टर बने।
अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद जब वे डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे थे तब 1940 में वे त्रिची में टी.आर. अलामेलु को देखने गए थे। उस समय अलामेलु के पिता ने गणेशन को अपनी बेटी से शादी का प्रस्ताव दिया था। तब अलामेलु के पिता ने गणेशन को शादी के साथ स्नातक के बाद चिकित्सा संबंधी एक पद दिलाने का वादा किया था। इस बात पर गणेशन तुरंत शादी के लिए सहमत हो गए।
अलामेलु से जब गणेशन का विवाह हुआ उसी के एक महीने बाद अलामेलु की बड़ी बहन और उनके पिता चल बसे। गणेशन का डॉक्टर बनने का सपना भी चूर-चूर हो गया। अब गणेशन के पास कोई विकल्प नहीं था। उन्हें मजबूरी में कोई और नौकरी तलाशना पड़ी। क्योंकि अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले वे ही एकमात्र व्यक्ति थे।
एयरफोर्स से आया था बुलावा
जिस समय गणेशन नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे थे उसी समय उन्हें भारतीय वायु सेना में इंटरव्यू का बुलावा आया। अलामेलु नहीं चाहती थी कि उनके पति गणेशन उनसे दूर जाकर ये नौकरी करें लेकिन उनकी इच्छा के विरूद्ध गणेशन दिल्ली गए। दिल्ली में वे अपने चाचा नारायणस्वामी से मिले। नारायणस्वामी को उनमें एक बेहतर शिक्षक बनने की काबिलियत दिखी जिसके लिए उन्होंने गणेशन को प्रोत्साहित किया। फिल्मी दुनिया में आने से पहले वे मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग में व्याख्याता बने। यह उनकी पहली नौकरी थी। लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्हें तो तमिल फिल्मों का सुपरस्टार बनना था।
फिल्मी सफर
गणेशन की लाइफ फिल्मी है इस बात को हम नकार नहीं सकते क्योंकि डॉक्टर बनने वाला इंसान अब फिल्मों में आ गया। उन्हें फिल्मों में जब एक्टिंग करने का चांस मिला तो लोग उनकी अदाकारी के मुरीद हो गए। उन्होंने फिल्मों में ऐसी भूमिकाएं निभाई है जिन्हें लोग आज भी नहीं भूलते है। तमिल सिनेमा में तो उन्हें ‘कादल मन्नान’ यानी रोमांस के राजा की उपाधि मिल चुकी थी।
स्टूडियो की स्थापना और जेमिनी
गणेशन ने जेमिनी स्टूडियो की स्थापना की जिसके साथ ही उनके नाम के साथ जेमिनी जुड़ने लगा। उनकी फिल्मों की तरह ही उनके अफेयर्स भी चर्चाओं में रहे। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा की माँ पुष्पावली से उनके प्यार के चर्चे सारी दुनिया जानती है। रेखा उन्ही की पुत्री है। लेकिन गणेशन कभी उन्हें एक पिता का अधिकार नहीं दे पाए।
सावित्री और जयललिता के साथ भी रहे सुपरहिट
गणेशन उस दौर के एक्टर थे जिस दौर में जयललिता एक्टिंग की दुनिया में आई थी। उन्होंने तमिलनाडु में अम्मा के नाम से विख्यात जयललिता के साथ में सुपरहिट फिल्म देकर सबको चौंकाया था। इसके साथ ही उन्होंने सावित्री के साथ भी कई फिल्में की। बाद में उन्होंने सावित्री से ही विवाह किया।
गणेशन का निजी जीवन
गणेशन की पत्नियों की संख्या के बारें में पूरे मीडिया में अलग-अलग ख़बरें है। लेकिन सामान्य जानकारी के अनुसार उनकी पत्नियां अलामेलु, सावित्री और पुष्पावेली थी। जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु के बाद उनकी आठ पुत्रियां और एक पुत्र जीवित रहे। जो डॉ. रेवती स्वामीनाथ, डॉ. कमला सेल्वाराज, सुश्री नारायणी गणेश, डॉ. जया श्रीधर, रेखा, सुश्री राधा उस्मान सैयद, सुश्री विजया चामुंडेश्वरी और सतीश कुमार गणेशन है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -