Monday, August 14th, 2017
Flash

बकरा-ईद से पहले लॉन्च होगा बकरा-ऐप, कुर्बानी का होगा पूरा डेटा




Social

Sponsored

अगले महीने ईदुजुहा (बकरा ईद) है, इसकी आमद से पहले ही महाराष्ट्र सरकार और BMC के एक ऐप पर बवाल शुरू हो गया है। ईदुजुहा से ठीक पहले महाराष्ट्र सरकार और BMC जानवरों की जनगणना और जानवरों से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा करने के लिये नया मोबाइल ऐप लॉन्च कर रही है।

ऐप के खिलाफ विपक्षी दल मैदान में

BMC भी बकरे की कुर्बानी देने वाले शख्स का पूरा ब्योरा रजिस्टर्ड करने की तैयारी कर रही है, जिसमें कुर्बानी करने वाले के पते के साथ कौन-सा बकरा कुर्बानी दिया जा रहा है, सबकी जानकारी दर्ज होगी। कुर्बानी के बकरों के इस रजिस्ट्रेशन और ऐप के खिलाफ विपक्षी दल मैदान में उतर आए हैं, कांग्रेस और MIM ने इसका विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि मुस्लिमों के त्यौहार पर नकेल कसने के लिये ऐसा किया जा रहा है।

किसी भी धर्म का ऐप से लेना देना नहीं – महाराष्ट्र सरकार

इस मसलें पर सरकार की दलील है कि इस मोबाइल ऐप के जरिए जानवरों के मालिक और इसके खरीदार से जुड़ी पूरी जानकारियां सरकार के पास होगी। पहले लिखित में जानवरों की खरीदारी की एंट्री होती थी, अब इस ऐप से लोगों को सहूलियत ही होने वाली है। सारा रिकॉर्ड डिजीटल होगा और किसी भी धर्म से इस ऐप का कोई लेना देना नहीं है। गौरतलब है कि भारत में मुसलमान इस दिन जानवरों खासकर बकरों की कुर्बानी देते हैं। यह ऐप इसी महीने के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

Sponsored



Follow Us

Youthens Poll

‘‘आज़ादी के 70 साल’’ इस देश का असली मालिक कौन?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories