Tuesday, September 19th, 2017 14:20:39
Flash

सर्दियों में बीमारी से बचाएंगे ये हैल्दी फूड




healthy-foods-for-winter

बदलते मौसम में बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है। अब दिसंबर का महीना शुरु होने वाला है और इस मौसम में ठंड का बढ़ जाएगी। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरुरी होगा। ठंड से बचने के लिए हम ऊपरी तौर पर तो गर्म कपड़े पहन लेते हैं लेकिन कुछ फूड ऐसे होते हैं जिनका सेवन करने से हमारे शरीर में गरमाहट बनी रहती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ हैल्दी फूड्स के बारे में जो आपको ठंड से बचाएंगे।

अखरोट

इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड्स मेल ऑर्गेन्स में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मददगार होते हैं।

अंगूर

ये ऐंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर फल है। स्किन को यंग रखता है। रोज एक कटोरी अंगूर खाएं या एक गिलास अंगूर का जूस पिएं।

अमरूद

इसमें विटामिन सी होता है जो लंबे समय तक यंग रखता है। रोज सुबह और शाम एक पके अमरूद में काला नमक और काली मिर्च छिड़ककर खाएं।

लहसुन

इसमें मौजूद एलिसिन कम्पाउंड मेल ऑर्गेन में ब्लड फ्लो बढ़ाता है। रोज सुबह लहसुन की 3-4 कलियां चबाकर खाने ठंड लगने का डर नहीं होता।

अंडा

अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन होता है। ठंड के दिनों में ये शरीर को एनर्जी देता है। रोज ब्रेकफास्ट में दो उबले अंडे खाएं। फायदा होगा।

खजूर

खजूर में मौजूद विटमिन और मिनरल्स ताकत और एनर्जी देते हैं। ये नजर कमजोर होने से भी बचाता है। रात में एक गिलास गर्म दूध में 5 खजूर डालकर पिएं, फायदा होगा।

गाजर

इसके विटमिन और ऐंटी-ऑक्सिडेंट सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसे स्किन अच्छी होती है और कमजोरी नहीं होती।

सेब

इसके ढेरों विटमिन्स और मिनरल्स सर्दियों में हेल्दी रखते हैं। इसमें मौजूद फेनिलएथिलामाइन मूड अच्छा रखता है। रोज सुबह शाम एक सेब खाएं।

अनार

इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट होते हैं, जो बुढ़ापे के प्रॉसेस को स्लो करते हैं। रोज एक अनार खाएं या जूस पीएं। इससे खून भी बनता है।

आंवला

इसमें आयरन और विटमिन सी होता है। ये बुढ़ापे को रोकता है और बालों को काला रखता है। रोज सुबह-शाम आंवले का मुरब्बा खाएं या एक चम्मच आंवले का रस पिएं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    You may also like

    No Related

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories