Friday, September 22nd, 2017 12:59:05
Flash

मर्दों को स्टाइलिश बनाएंगी ये 8 Tips




मर्दों को स्टाइलिश बनाएंगी ये 8 TipsFashion

Sponsored




फैशन के इस दौर में जहाँ एक तरफ महिलांए सुंदर दिखने के लिए कई तरह के प्रयास करती है तो पुरुष भी किसी से कम नही है| केवल जरूरत है अपडेट रहने की व फैशन के बारे में सही जानकारी की| क्या-क्या जरूरी होता है पुरुषो के लुक्स को लेकर आईये जानते है:-

1. बॉडी टाइप जान ले:-

स्टाइलिश मेन बनने के लिए बॉडी टाइप के अनुसार कपड़े पहनना बहुत जरूरी होता है| पुरुषो को यह जानना जरूरी है कि उनकी बॉडी पर क्या सूट करता है और क्या नही| जानिए किस बॉडी शेप पर कौन-से कपडे अच्छे लगेगे:-

2. इनवर्टेड ट्रायंगल:-

बॉडी का ऊपरी भाग चौड़े चेस्ट और कन्धों के साथ ट्रापेज़ोइड की तरह होता है लेकिन कूल्हे और कमर इनकी तुलना में नैरो होते हैं इसलिए ऊपरी भाग निचले भाग से थोड़ा चौड़ा होता है। ऐसा बॉडी शेप उन पुरुषों का होता है| जिनकी बॉडी एथलेटिक फ्रेम वाली होती है या जो बॉडी बिल्डिंग करते हैं| यह बॉडी  स्ट्रक्चर वाले पुरुष हिप एरिया को पॉकेट्स और बेल्ट्स से डिटेलिंग दे सकते हैं| साथ ही उनके लिए नैक टी-शर्ट्स भी अच्छा ऑप्शन हैं, क्योंकि इससे ध्यान नीचे की तरफ जायेगा। वैसे  आपको लोगों का ध्यान शरीर के ऊपरी भाग से हटाना होता है, तो कॉलर के साथ स्ट्रक्चर जैकेट्स और स्कूपिंग नैकलाइन वाले टॉप्स न पहनें|

3. रेक्टेंगल शेप:-

यह बॉडी शेप उन पुरुषों का होता है जिनके कंधे कमर के बराबर चौड़े होते हैं तो जब आपको ड्रेसअप होना हो तो मकसद कन्धों को चौड़ा और कमर और हिप्स को थोड़ा नैरो दिखाना होना चाहिए| यह शारीरिक तौर पर तो संभव नहीं है लेकिन कुछ कट्स और टाइप्स की वजह से आप यह कर सकते हैं। आप ऐसे जैकेट्स पहन सकते हैं जो कन्धों से पैडेड हो और अंडरआर्म से नैरो हों|

4. ओवल शेप:-

पुरुषों के शोल्डर नैरो, मध्य ओवल और लोअर लेग स्लिम होते हैं| इस श्रेणी में आने वाले पुरुषों को अपने टोरसो को लम्बा दिखाकर खुद को स्लिम लुक देना चाहिए| साथ ही कंधों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होती है| गहरे रंग के टेक्सचर लें और ध्यान रहे वो फिट हो, लेकिन लूज़ टेपरड ट्रॉउज़र का चुनाव करें जिससे टांगें लम्बी दिख सकें| हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स और स्टेटमेंट या कलर्ड बेल्ट्स को छोड़ें क्योंकि यह सबका ध्यान कमर की ओर खींचता है जो बॉडी का वाइडेस्ट प्वाइंट है|

5. बॉडी मेकअप:-

शरीर की त्वचा और लुक को बेहतर बनाए रखने के लिये स्पा, बॉडी मसाज, मेनीक्योर और पैडीक्योर बहुत जरूरी होता है|

6. ट्रेंडी ब्रेसलेट:-

स्टाइलिश पुरुषों के लिए बहुत सारी एक्सेसरीज मार्केट में उपलब्ध होती है| लैदर कफ से लेकर वुडेन बीड्स तक पुरुषों के लिए बहुत से विकल्प है जिनमें से वो अपनी पसंद के ब्रेसलेट चुन सकते हैं। मेटल ब्रेसलेट, नौटिकल ब्रेसलेट तथा बीडेड ब्रेसलेट्स कुछ अच्छे विकल्प हैं|

7. हेयर ट्रीटमेंट:-

अच्छे लुक के लिए जरूरी है हेयर का परफेक्ट होना| ध्यान रखे कि, डैंड्रफ और बाल झड़ने जैसी समस्याओं न हो| हेयर को अच्छे रखने के लिए हेयर को ऑयल मसाज, हेयर स्पा और रेगुलर कट दें|

8. जूते:-

एक इंसान की पहचान होती है उसके जूते| इसके लिए हमेशा जूतों का सलेक्शन इवेंट के हिसाब से ही  करें| यदि आप बिना पॉलिश के घिस चुके जूते जो आपके पहनावे से भी मैच नहीं करते, पहन कर कहीं बाहर जा रहे हैं तो ये उम्मीद छोड़ दीजिए कि कोई आपके ड्रेस की तारीफ कोई करेगा, चाहे आपके कपड़े कितने भी अच्छे क्यों न हो|

ज़माना बदल चुका है और अब पुरुषो को भी महिलाओं को कम्पीट करना होता हैइसलिए ही माडर्न पुरुष फेशियल से ले कर वैक्‍सिंग तक सब कुछ करवाते हैं साथ ही वे मेकअप भी करने लगे है|

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories