महज 12 साल की उम्र में ऋतिक ने श्रीदेवी के साथ ऐसे किया था डांस
- - Advertisement - -
इस समय बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जिसके पीछे दो कारण हैं। पहला कारण तो उनकी अपकमिंग फ़िल्म काबिल है। जिसमें वह बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ नज़र आ रहे हैं। हाल ही में ऋतिक ने ट्विटर के ज़रिए अपनी इस फ़िल्म का पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया है। इसके साथ ही ऋतिक ने एक ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ”दिल सब कुछ देखता है।”
इसके अलावा ऋतिक का चर्चा में होने का दूसरा कारण उनका 30 साल पुराना डांस है। जिसमें वह बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ ठुमके लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। जिस गाने पर ऋतिक डांस कर रहे हैं वह फ़िल्म भगवान दादा का है। यह फ़िल्म वर्ष 1986 में आई थी। यह फ़िल्म ऋतिक के नाना जे. ओम प्रकाश के निर्देशन में बनी थी। इस फ़िल्म में ऋतिक के साथ उनके पिता राकेश रोशन और साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। फ़िल्म में ऋतिक रजनीकांत के बेटे बने थे। बता दें कि ऋतिक का ये तीस साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
छोटी उम्र से ही ऋतिक ने फ़िल्मों में ले ली थी एंट्री
ऋतिक ने छोटी उम्र में ही फ़िल्मों की दुनिया में कदम रख दिया था। बॉलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस काम किया है। ख़ास बात तो यह है कि उनके काम को दर्शकों ने ख़ूब सराहा भी है।
- - Advertisement - -