2011 में भी भारत ने किया था सर्जिकल स्ट्राइक, पाक के तीन सैनिकों के काटे थे सिर
- - Advertisement - -
भारतीय सेना द्वारा पाक को सबक सिखाने के लिए किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार ये पहला मौका नहीं है जब भारतीय सेना ने इतना बड़ा कदम उठाया हो। इससे पहले भी 2011 में भी भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इस दौरान कुल 13 सैनिक मारे गए थे। पाकिस्तान दो भारतीय सैनिकों के सिर को अपने साथ ले गया था, जबकि जवाब में तीन पाकिस्तानी सैनिकों के सिर भारतीय सैनिक अपने साथ ले आए थे। बता दें कि इससे जुड़े हुए आधिकारिक दस्तावेज भी सामने आए हैं।
एसके चक्रवर्ती ने की थी इस सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग
2011 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक की योजना कुपवाड़ा बेस 28 डिविजन के मुखिया रहे रिटायर्ड मेजर जनरल एसके चक्रवर्ती ने की थी। इस बात की पुष्टि ख़ुद चक्रवर्ती ने की है। उन्होंने बताया कि ये कार्रवाई ’जैसे को तैसे’ अभियान के तहत की गई थी। हालांकि उन्होंने आगे की जानकारी देने से मना कर दिया है।
भारत ने दिया था पाक को जवाब
दरअसल, भारत की ओर से ये सख्त कार्रवाई पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए की गई थी। पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों को पूरा करने के लिए कुपवारा के गुगलधर रिज के आर्मी पोस्ट को निशाना बनाया गया था। 30 जुलाई 2011 की दोपहर में राजपूत और कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों पर हमला किया गया था। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने इस हमले के बाद हवलदार जैपाल सिंह अधिकारी और लांस नायक देवेंद्र सिंह का सिर कलम किया था और पाकिस्तान दोनों सैनिकों के कटे हुए सिर अपने साथ ले गया था। इस बात की जानकारी एक सैनिक ने दी थी। हालांकि बाद में उसकी भी मौत हो गई।
पाक को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत ने बदले की कार्रवाई की थी। भारत ने ऑपरेशन जिंजर प्लान किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑपरेशन जिंजर भारतीय सेना के सबसे खौफनाक कार्रवाई में से एक है। क्रॉस बॉर्डर हमला करने से पहले 7 बार रेकी की गई थी और टार्गेट फिक्स किए गए थे। तकरीबन दो महीने तक रेकी करने के बाद 30 अगस्त 2011 को सेना ने ऑपरेशन जिंजर शुरू किया था। ऑपरेशन में शामिल एक व्यक्ति के मुताबिक, ’भारत ने मंगलवार को ऑपरेशन शुरू किया, क्योंकि 1999 के कारगिल वार सहित मंगलवार को शुरू किए गए अन्य ऑपरेशन में भी भारत को जीत मिली थी। इस ऑपरेशन को ईद के ठीक एक दिन पहले शुरू किया गया था।
इस दौरान भारतीय सैनिकों ने पाक को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए तीन पाकिस्तानी सैनिको के सिर काटे थे और अपने साथ लेकर आएं थे। सूत्रों के अनुसार भारत ने 2008 और 2013 में भी पाक को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऐसी कार्रवाई को अंजाम दे चुकी है। दरअसल, जून 2008 में 2/8 गोरखा राइफल के एक जवान अपना रास्ता भूल गया था। इस जवान को पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम ने केल सेक्टर में पकड़ लिया। कुछ दिन बाद जवान की बॉडी बिना सिर के मिली थी. इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी पोस्ट पर हमला किया था और 4 पाकिस्तानी सैनिकों का सिर अपने साथ लाए थे और करीब 8 पाकिस्तानी सैनिकों को मार भी गिराया था। इसके अलावा जनवरी 2013 में पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम ने लांस नायक हेमराज का सिर काट लिया था। इसके जवाब में भारतीय सेना ने ’ऑपरेशन बदला’ को अंजाम दिया था। ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी पोस्ट को पूरी तरह खत्म कर दिया गया था और करीब 6 पाकिस्तानी सैनिक और आतंकवादी मारे गए थे।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -