आतंकियों के चंगुल से छूटे डॉक्टर ने बताया ISIS का खौफनाक चेहरा
- - Advertisement - -
ISIS सबसे खतरनाक आतंकी संगठन का नाम है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह संगठन कैसे बना है? इसका जन्म कैसे हुआ? यदि आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो आपके लिए यह बहुत ज़रूरी है कि आप इस बारे में जाने। ताकि आने वाले समय में आप अपनी और अपने देश की रक्षा ख़ुद कर सकें।
ऐसे बना यह संगठन
माना जाता है कि इस संगठन का जन्म साल 2006 में हुआ। इस संगठन की जन्म के तार कुछ हद तक अमेरिका से जुड़े हुए हैं। बताया जाता है कि एक लंबी लड़ाई के बाद अमेरिका ने इराक को सद्दाम हुसैन के चंगुल से आजाद कराया था। इराक हुसैन की कैद से तो आजाद हो गया था लेकिन आजादी हासिल करने के दौरान वह पूरी तरह बर्बाद हो चुका था। हालांकि इस समय तक सद्दाम मारा जा चुका था।
जिसके बाद बहुत से छोटे-मोटे गुटों ने अपनी ताकत की लड़ाई शुरू कर दी। इन्हीं गुटों में से एक नेता था अबू बकर अल बगदादी। अल-कायदा इराक का चीफ़। साल 2006 से ही उसने आतंकी संगठन बनाने का फ़ैसला किया। हालंकि उस समय उसके पास न तो उतने पैसे थे और न ही कोई लड़ाके। वैसे इस दौरान उसने इराक पर कब्जे के लिए अपने संगठन अल-कायदा इराक का नाम बदल कर आईएसआई यानी इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक रख दिया था।
बगदादी ने सीरिया में शुरू किया आतंक
कहा जाता है कि बगदादी को इराक में ज़्यादा कामयाबी नहीं मिली। इसीलिए मायूस होकर उसने सीरिया का रूख कर लिया। वैसे इस दौर में भी सीरिया गृह युद्ध की मार झेल रहा था। इसी दौरान बगदादी ने सद्दाम हुसैन की सेना के कमांडर और सिपाहियों को अपने गुट में शामिल कर लिया। इसके बाद उसने पुलिस, सेना के दफ़्तर, चेकप्वाइंट्स और रिक्रूटिंग स्टेशंस को निशाना बनाया। देखते ही देखते बगदादी ने हजारों लोगों को अपने गुट में शामिल कर लिया।
इस दौरान बगदादी ने अपने संगठन का नाम फिर बदल दिया। अब उसके संगठन का नाम आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) हो चुका था।
अगली स्लाइड पर जानिए कैसे एक अपील से पलट गए ISIS के दिन
- - Advertisement - -