Saturday, September 16th, 2017 22:04:56
Flash

International left handers day: गर्व से कहें, हां… हम हैं लेफ्टीज




International left handers day: गर्व से कहें, हां… हम हैं लेफ्टीजSocial

Sponsored




क्या आप लेफ्टी हैं। अगर हां, तो अफसोस मत कीजिए। बल्कि खुश हो जाइए कि आप लेफ्टी हैं। दुनिया में ऐसे मात्र 10 प्रतिशत लोग हैं, जो अपने बाएं हाथ का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। हां, ये जरूर है कि आपको डेली लाइफ में कॉफी का मग पकडऩे, कैंची का इस्तेमाल करने या पेंसिल से लिखने के लिए राइटीज से ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है , लेकिन कहा जाता है कि लेफ्टीज काफी इंटेलीजेंट होते हैं। इनका माइंड तेज होता है। इनकी इमेजिनेशन पॅावर तो गजब की होती है। ये बहुत क्रिएटिव और बहस करने में नम्बर एक के मास्टर होते हैं। तो आइए हम शुभकामनाएं देते हैं उन लोगों को जो लेफ्टीज हैं।


आपको बता दें कि इन लोगों को समाज में अच्छी नजर से नहीं देखा जाता। कई लोग तो इन्हें एबनॉर्मल करार देते हैं, लेकिन अब परिभाषा बदलने लगी है। अब लेफ्टीज को भी समाज में बराबर का दर्जा मिलने लगा है। इसलिए कोई भी लेफ्टी खुद को कमतर न समझे। बल्कि गर्व से कहें कि हां, हम लेफ्टी हैं। आज इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य और कुछ तस्वीरें भी, जो बयां करेंगी लेफ्ट हैंडर्स डे की असली तस्वीर को ।

गोवा में ख्ुाला भारत का पहला लेफ्ट हैंडर्स म्यूजियम

भारत में आज गोवा में पहला लेफ्ट हैंडर्स म्यूजियम ख्ुाला है। औरंगाबाद के इंडियन लेफ्ट हैंडर क्लब के संस्थापक संदीप विश्रोई के अनुसार समाज में बाएं हााि का इसतेमाल करने वाले लोगों के लिए फैली भ्रांति और उनके साथ होने वाले भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से उन्होंने इस म्यूजियम को बनाने का फैसला किया।  उन्होंने कहा कि शुरूआत में इस म्यूजियम में दुनिया के 21 सफल लेफ्ट हैंडर्स लोगों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। लेकिन भविष्य में 100 से भी ज्यसादा प्रतिमाएं लगाई जाएंगी।

 

ये हैं दुनिया के वल्र्ड फेमस लेफ्टीज-

महात्मा गांधी, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, जॉर्ज बुश सीनियर, टॉम क्रूज, बराक ओबामा, नरेन्द्र मोदी, सौरव गांगुली, वसीम अकरम, ब्रायन लारा, जूलियस सीजर, बिस्मार्क, एच जी वेल्स, जिमी कोनर्स , बीथोवन, अल्बर्ट आंइस्टाइन आदि नाम शामिल हैं।

 

इसलिए खास होते हैं लेफ्टीज

– नवंबर से जनवरी के बीच पैदा होने वाले बच्चों के लेफ्टीज होने की संभावना ज्यादा रहती है।
– लेफ्टीज राइटीज की तुलना में 9 साल कम जीते हैं। इनकी आयु कम होती है।
– ये ख्ेालों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ये लोग खूब नेम और फेम पाते हैं।
– ट्विंस में एक के लेफ्ट हैंडर होने की संभावना ज्यादा रहती है।
– आपको शायद पता न हो, लेकिन यूएस के 8 प्रेसिडेंट्स में से 4 लेफ्ट हैंडिड थे।
– क्विटी कीबोर्ड पर अगर ये लेफ्टीज काम करें तो ये एक साथ 1447 लैटर्स टाइप कर सकते हैं, जबकि राइटीज केवल 187 लैटर्स टाइप कर पाते हैं।

 

 

 

 

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories