घरवालों के खिलाफ जाकर सैफ से किया था निकाह, इन एक्टर्स के साथ भी था अफेयर
वेलेन्टाइन डे का मौसम है चारो तरफ गुलाबी माहौल है ऐसे में आपके चारो तरफ भी कई प्यार की कहानियां नए-नए मोढ़ ले रही होगी। कही किसी का दिल किसी से जुड़ रहा होगा तो कही किसी का दिल किसी से टूट रहा होगा। प्यार चीज़ ही ऐसी है जो किसी को पलभर में ज़िन्दगी भर की खुशी दे जाती है तो पलभर में ज़िन्दगी भर का गम।
दुनिया में कितने ही प्यार करने वाले हुए होंगे जिनकी कहानियां आज भी हम सबसे अंजान होती है। इन कहानियों को खोजना और सामने लाना अब बहुत मुश्किल सा है लेकिन हम सभी बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ और उनकी लवस्टोरी जानना बहुत पसंद करते है। बॉलीवुड स्टार्स का प्यार भी काफी कमाल का हुआ करता था न धर्म देखता था न ही उम्र। उन्हें किसी की परवाह नहीं होती थी ऐसी ही एक कहानी हम आपको यहां बताने जा रहे हैं हो सकता है आपने ये कहानी पहले भी कहीं पढ़ी हो लेकिन ये प्यार की कहानियां है जो अमर होती हैं…
ये कहानी है अमृता सिंह और सैफ अली खान के प्यार की। अमृता सिंह जिनका जन्म 9 फरवरी 1958 को एक सिख फैमिली में हुआ था। अमृता सिंह बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में गिनी जाती है। उन्होंने फिल्म ‘बेताब’ से सनी देओल के साथ डेब्यू किया था। इस रोमेंटिक फिल्म ने जहां दर्शकों का दिल जीता। वही अमृता फिल्म के हीरो सनी देओल से दिल लगा बैठी।
सनी देओल भी अमृता के साथ रिश्ता रखना चाहते थे लेकिन अमृता की माँ को इस रिश्ते से एतराज था। बाद में जांच पड़ताल के बाद पता चला कि सनी देओल इंग्लैंड की पूजा से शादी के बंधन में बंध चुके है। इसके बाद दोनों ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया। इस रिश्ते के बाद अमृता ने फिल्मों में अपना ध्यान देना शुरू किया।
साल 1989 में एक फिल्म आई थी ‘बंटवारा’ जिसमें अमृता बतौर हीरोइन नज़र आई थी। इस फिल्म में उनके हीरो थे विनोद खन्ना। इस फिल्म में वे अपना दिल हैंडसम विनोद खन्ना को दे बैठी। अमृता ने इस बार ठान लिया था कि वो विनोद को अपना बना कर ही रहेंगी। धीरे-धीरे विनोद भी उनकी तरफ अट्रैक्ट होते गए और जल्द ही दोनों रिलेशनशिप में आ गए।
विनोद और अमृता के रिलेशन की ख़बरें अमृता की माँ को भी लगी। उनके प्यार के चर्चे वैसे काफी मशहूर थे उस जमाने में। माँ को ये रिश्ता पसंद नहीं आया और उन्होंने शादी के लिए सहमति नहीं दी। अमृता की माँ चाहती थी कि उनकी बेटी की शादी अपने से 12 वर्ष बड़े शख्स से हो और वो शादीशुदा न हो।
अमृता को एक बार फिर अपने प्यार से दूरी बनाना पड़ी। लेकिन उनकी ज़िन्दगी में खालीपन ज़्यादा दिनों तक नहीं रहा। उन दिनों अमृता एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी और सैफ भी उसी फिल्म के सेट पर पहुंचे। सैफ ने जब अमृता को देखा तो देखते ही मदहोश हो गए लेकिन अमृता इस बात से बिल्कुल अंजान थी।
कुछ दिनों बाद सैफ ने अपनी तरफ से पहल करते हुए अमृता को फोन लगाकर डिनर के लिए पूछा, लेकिन अमृता ने कहा कि ‘‘मैं डिनर के लिए नहीं जाती हूं हालांकि तुम मेरे घर डिनर पर आ सकते हो।’’ इसी डिनर डेट के दौरान दोनों का प्यार परवान चड़ा। सैफ और अमृता के बीच 12 साल का फर्क था वहीं इस रिश्ते के लिए उनकी मां भी राजी नहीं थी।
सैफ और अमृता दोनों का प्यार परवान चढ़ गया और दोनों इसे शादी का नाम देना चाहते थे लेकिन उनके बीच उम्र का फर्क और धर्म का बंधन था। दोनों ने जमाने की परवाह न करते हुए अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाते हुए 1991 में शादी कर ली। ये शादी इस्लामिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे सारा और इब्राहिम है।
अमृता की ज़िन्दगी में सच्चा प्यार शायद कम ही समय के लिए लिखा था। सैफ के साथ की हुई शादी भी ज़्यादा दिन चल नहीं पाई। शादी के बाद सैफ का दिल इटेलियन मॉडल रोजा पर आ गया। इस वजह से दोनों के रिश्ते मे कड़वाहट आ गई और बात तलाक तक पहुंच गई। साल 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया।
सैफ से तलाक के बाद अमृता अपने बच्चों की परवरिश मे लग गई। शादी के बाद वे कई फिल्मों मे नज़र आई। हाल ही में ‘फ्लाइंग जट’ फिल्म में टाइगर श्रॉफ की मां का किरदार निभाते हुए नज़र आई थी। तो ये थी अमृता के प्यार की कहानी जो पूरी होकर भी पूरी न हो सकी।
- - Advertisement - -