मंदसौर जा रहे थे सिंधिया हुए गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के मंदसौर में चल रहे किसान आंदोलन की आग और भी भड़क रही है। इस आंदोलन में विपक्षी पार्टी कांग्रेस बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है। मंदसौर में पहले तो राहुल गांधी लोगों तथा किसानों के परिवार से मिले थे। वही से वे बाइक से भाग रहे थे और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
अपने इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद वे अपने घर वापस पहुंच गए लेकिन अब ऐसी ही कोशिश करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस की फायरिंग में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इससे पहले सिंधिया, कांतिलाल भूरिया और कांग्रेस के दूसरे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मंदसौर जाते समय रतलाम जिले में जावरा के पास मननखेडा टोल नाके के पास रोक लिया था। बता दें कि मध्य प्रदेश में किसान एक जून से ही हड़ताल पर हैं। उनकी मांग कर्ज माफी और फसल का उचित दाम है.। ये हड़ताल बीच में हिंसक हो गई थी। ऐसे में फायरिंग से 5 किसानों की मौत हो गई थी।
इसी माहौल के दौरान राहुल गांधी भी इटली निकल गए। राहुल गांधी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि वे इटली जा रहे हैं। नानी के घर छुट्टियां मनाने। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी अपना जन्मदिन भी अपनी नानी के घर ही मनाएंगे।
- - Advertisement - -