CM ने बदले 14 मंत्री, आठ मंत्री छोड़ सकते है कांग्रेस
कर्नाटक में इस बार फिर कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। कर्नाटक सीएम द्वारा केबिनेट में की जाने वाली फेरबदल को लेकर पार्टी के एमएलए एमएच अंबरेश ने स्पीकर को इस्तीफा दे दिया। पार्टी से नाराज आठ और विधायक भी पार्टी को इस्तीफा दे सकते हैं। बता दें कि सीएम सिद्धारमैया ने रविवार को 14 मंत्रियों को कैबिनेट से हटा दिया था जबकि 13 नए मंत्रियों को इसमें शामिल किया गया है। हटाए जाने वाले मंत्रियों में अंबरेश भी शामिल हैं। कांग्रेस के पिछले दिनों में उत्तराखंड, अरुणाचल जैसे राज्यों में इसी तरह की मुश्किल झेलनी पड़ी थी।
आदेश मिलते ही की छुट्टी
इसके अलावा दिनेश गुंडू राव को कांग्रेस का स्टेट प्रेसिडेंट बनाया गया है। एक साथ इतने मंत्रियों को हटाने से राज्य कांग्रेस में कयासों का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा था कि काफी पहले से ऐसी कार्रवाई के संकेत मिल रहे थे। पार्टी आलाकमान से मंजूरी मिलते ही 14 मंत्रियों की छु्ट्टी कर दी गई। पार्टी के इस फैसले का पूरे राज्य में जगह-जगह विरोध हो रहा है। विधायक कृष्णप्पा के सपोर्टर्स ने सोमवार को कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।
प्रमुख नाम है शामिल
राज्य में मंत्रियों की ये फेरबदल कांग्रेस सरकार के 3 साल पूरे होने के बाद हुई हैं। लेकिन मंत्रियों की उलटफेर के बाद हालात बिगड़ते हुए साफ नजर आ रहे हैं। जिन मंत्रियों को हटाया गया वे कमरूल इस्लाम, शामनूर शिवशंकरप्पा, वी श्रीनिवास प्रसाद, एमएच अंबरेश प्रमुख हैं। इनके अलावा विनय कुमार सोराके, सतीश जारकिहोली, बाबूराव चिंचानसूर, शिवराज संगप्पा तांगदागी, एसआर पाटिल, मनोहर तहसीलदार, के अभयचंद्र जैन, दिनेश गुंडू राव, किमाने रत्नाकर, पीटी परमेश्वर नाइक को भी कैबिनेट से हटा दिया गया है।