Ind Vs NZ: विराट के बाद रहाणे की सेन्चुरी, 350 के पार टीम इंडिया
- - Advertisement - -
इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में हो रहे तीसरा टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने बैटिंग की शुरूआत की। तीन विकेट के नुकसान पर 350 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली (145) और अजिंक्य रहाणे (123) क्रीज पर हैं। अजिंक्य रहाणे ने अपने 29वें टेस्ट में 8वीं सेन्चुरी लगाई और साथ ही विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 200 रन की शानदार पार्टनरशिप भी पूरी की है।
भारत का पहला विकेट 26 रन पर ही गिर गया। भारतीय ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय को स्पिनर जीतन पटेल ने अपनी गेंद पर चकमा देते हुए कैच आउट करवाया। विजय ने सिर्फ 10 रन बनाए। दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले गंभीर ने थोड़ा निराश जरूर किया। हालांकि उन्होंने 29 रनों की अच्छी पारी खेली और बोल्ट का शिकार बने। बोल्ट ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। पुजारा को सैंटनर ने 41 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
इंडिया :गौतम गंभीर, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्वनि, रिद्धिमन साहा, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।
न्यूजीलैंड :टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियम्सन, रॉस टेलर, ल्यूक रोंची, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, जॉन वेटलिंग, जीतन पटेल, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -