नए साल में देश को मिलेंगे सुरक्षा तंत्र के 4 मुखिया, जानें खास बातें
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। नए साल में देश को सुरक्षा तंत्र के नए मुखिया मिलेंगे। जी हां मोदी सरकार ने शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को अलगा सेना अध्यक्ष घोषित कर दिया है। वो जनरल दलबीर सुहाग की जगह लेंगे। रावत अभी आर्मी के वाइस चीफ हैं। लेकिन ऐसा पहला मौका है जब एक साथ सुरक्षा के लिए नियुक्त ये चार महत्वपूर्ण लोग एक ही दिन रिटायर हो रहे है। दरअसल आर्मी चीफ, एयरफोर्स चीफ, आईबी डायरेक्टर और रॉ चीफ 31 दिसंबर 2016 को रिटायर हो रहे हैं। आइए जानते हैं इन चारों के बारे में कुछ खास बातें..
कांग्रेस ने उठाए सवाल
बिपिन रावत को नया आर्मी चीफ नियुक्त किया है, वह 31 दिसंबर को पद संभालेंगे। 33 साल बाद आर्मी चीफ की नियुक्ति में सरकार ने वरिष्ठता को नजरअंदाज किया है, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सरकार से इस बात का जवाब मांगा है कि वरिष्ठता को नजरअंदाज क्यों किया गया। तिवारी ने कहा, ‘लेफ्टिनेंट जनरल रावत की क्षमता पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि आर्मी चीफ की नियुक्ति में 3 सीनियर अफसरों पर उन्हें तवज्जो क्यों दी गई।’
कश्मीर के एक्सपर्ट हैं नए सेना प्रमुख बिपिन रावत
नए आर्मी चीफ बिपिन रावत को कश्मीर के एक्सपर्ट है। रावत ने भारतीय सेना दिसंबर 1978 में ज्वॉइन की थी। 1978 में इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून से ग्रेजुएशन किया इस दौरान उन्होंने वहां स्वोर्ड ऑफ ऑनर हासिल किया। इसके बाद वे गोरखा राइफल्स की पांचवीं बटालियन में कमीशन हुए। आईएमए में उन्हें “सोर्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। उन्हें ऊंचाई वाले स्थानों पर जंग और काउंटर-इनसर्जेंसी ऑपरेशन का बहुत अनुभव है।
बीरेन्द्र सिंह धनोआ
वायुसेना प्रमुख के रूप में एयर मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ जिम्मेदारी संभालेंगे। वो एयरचीफ मार्शल अरूप राहा की जगह लेंगे राहा 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। धनोआ 2015 को एयर स्टाफ के वाइस चीफ बने। कारगिल युद्ध के दौरान एक स्क्वाड्रन की कमान संभाली थी। एयर स्टाफ के वाइस चीफ बनने से पहले धनोआ साउथ वेस्टर्न कमांड में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन- चीफ थे।
रॉ की कमान संभालेंगे अनिल धस्मान
इंदौर के पूर्व एसपी और 1981 बैच से मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अनिल धस्माना रॉ के नए प्रमुख बनाए गए हैं। धस्माना दिसंबर 2018 तक एजेंसी चीफ रहेंगे। धस्माना वर्तमान रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना का स्थान लेंगे। जोकि 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। धस्माना बलूचिस्तान, काउंटर टेरेरिज्म और इस्लामिक मामलों के एक्सपर्ट हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान को उन्हें काफी एक्सपीरिएंस है। लंदन, फ्रेंकफुर्ट, सार्क और यूरोप डेस्क संभाल चुके हैं।
राजीव जैन होंगे नए IB प्रमुख
1980 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी राजीव जैन अब आईबी के नए चीफ होंगे। वो आईबी प्रमुख दिनेश्वर शर्मा की जगह लेंगे। शर्मा इस पद पर एक जनवरी 2015 से हैं। वे 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। जैन वर्तमान में आईबी में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर हैं। जैन को प्रेसिडेंट पुलिस मैडल मिल चुका है और वो इंटेलिजेंस ब्यूरो में कई डिपार्टमेंट्स संभाल चुके हैं। इसमें सबसे सेंसटिव कश्मीर डेस्क भी शामिल है।
- - Advertisement - -