MP: महिलाओं को परेशान किया तो खैर नहीं-‘TI है हमारा भाई’
पुलिस को लेकर आम लोगों खासतौर से महिलाओं के मन में एक अजीब सा डर मौजूद हैं। इस डर के कारण महिलाएं अक्सर ही थाने में जाकर शिकायत करने से कतराती हैं। उनके इस डर को दूर करने के लिए एक टीआई ने जो मुहिम शुरू की है, वो हर पुलिसकर्मी के लिए एक मिसाल है। जी हां मध्य प्रदेश के पुलिस अफसरों ने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए एक मुहीम शुरू की है। गौरतलब है कि एक अफसर ने खुद को भाई बना लेने का सलाह दी है। बता दें कि इस मुहिम से अब तक सैकड़ों लड़कियां जुड़ गई है।
क्या है मामला
दरअसल, मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा टीआई सतीश पटेल ने महिलाओं और लड़कियां टीआई को रक्षा सूत्र बांधकर एक मुहीम शुरू की है। टीआई सतीश पटेल महिलाओं को बिना डर पुलिस के साथ जोड़ने के लिए एक प्रयोग कर रहे हैं। ताकि महिलाओं के दिल से पुलिस शब्द का भय दूर हो सके। सतीश ने इस मुहिम को ‘टीआई हमारा भाई’ नाम दिया है। इस अभियान के तहत महिलाएं और लड़कियां टीआई को रक्षा सूत्र बांधकर अपना भाई बना रही हैं। वहीं सतीश पटेल के अनुसार इस मुहिम के बाद मनचलों को यह मैसेज देना है कि लड़कियां उनकी बहन हैं अगर उन्हें परेशान किया तो खैर नहीं।
इस मुहीम के बारे में टीआई सतीश पटेल का कहना है कि यह मुहिम सामाजिक पुलिसिंग का एक हिस्सा है। टीआई की माने तो इस मुहिम के जरिए घर में रहने वाली महिलाओं और स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाली युवतियों के मन से पुलिस के डर को दूर करने और सुरक्षा भावना जागृत करने पर जोर देना है। ऐसा होने पर महिलाएं और लड़कियां उनके साथ घटित होने वाली घटना को आसानी से आकर थाने में बता सकेंगी, जिससे पुलिस को भी मदद मिलेगी।