Saturday, September 23rd, 2017 16:02:17
Flash

मुस्लिम लड़की ने लिखा पीएम मोदी को लेटर, कहा- सर, कोई लड़का मुझे छेड़ रहा है…




मुस्लिम लड़की ने लिखा पीएम मोदी को लेटर, कहा- सर, कोई लड़का मुझे छेड़ रहा है…Social

Sponsored




देश की जनता को पीएम मोदी पर इतना भरोसा है कि वे मदद के लिए उनसे गुहार लगाते हैं। इतना ही नहीं अब लोग पत्र लिखकर भी उनके मदद मांग रहे हैं। हाल ही में बिहार के मुजफ्फरनगर की एक मुस्लिम लड़की ने परेशान होकर पीएम मोदी को एक पत्र लिखा। उसमें उन्होंने कहा कि- करीब एक साल से कोई लड़का उसे परेशान कर रहा है। उस लड़के की वजह से उसका घर से निकलना तक बंद हो गया है।


एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा कॉलेज जाती है, जहां उसे एक लड़का रोज परेशान करता है। हालांकि लड़की ने उस वक्त छेडख़ानी की शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाही नहीं हुई। ज्यादा परेशान होने के बाद अब लड़की ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखकर उनसे सुरक्षा की गुहार की है।

अपने लेटर में उन्होंने लिखा- कि वह आगे पढ़ाई करना चाहती है, लेकिन इस लड़के की हरकतों के कारण वह बहुत परेशान है। वह लड़का उसके पड़ोस में रहता है। वह उसे छेड़ता है, कई बार तो उसने उसका रास्ता भी रोका । लड़की का ये पत्र पढ़कर पीएम मोदी ने पुलिस से एक् शन लेने को कहा। लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब वह जेल में है।

पहले भी एक छात्रा ने लिखा मोदी को पत्र-

आपको बता दें कि इसी साल मार्च में कर्नाटक की एक अन्य मुस्लिम छात्रा सारा ने भी पीएम मोदी को लेटर लिखकर पढ़ाई के लिए मदद मांगी थी। सारा पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन उसके पिता के पास उसकी पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए उसने बैंक में एजुकेशन लोन के लिए आवेदन किया। लेकिन बैंक ने पुराना लोन न चुकाने के कारण लोन देने से मना कर दिया। लड़की कि इस अपील पर पीएमओ ने 1.5 लाख रुपए का लोन स्वीकृत करा दिया।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories