IND vs NZ : अश्विन का जलवा, 299 रन पर ऑलआउट न्यूजीलैंड
- - Advertisement - -
इंदौर। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल सोमवार को जारी है। न्यूजीलैंड को 299 रन पर ऑलआउट करने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं। मुरली विजय 11 और चेतेश्वर पुजारा 1 क्रीज पर हैं। वहीं ओपनिंग करने उतरे गौतम गंभीर कंधे की चोट के कारण रिटायर हो गए हैं। इससे पहले आर अश्विन ने 6 और जड़ेजा ने 2 विकेट झटके। इस तरह न्यूजीलैंड पहली पारी के आधार पर भारत से अब भी 258 रन पीछे है।
तीसरे टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी अच्छी रही। पहले विकेट के लिए लाथम और गप्टिल ने 113 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अश्विन ने तोड़ा और लाथम को 53 रन पर कॉट एंड बोल्ड आउट किया। लाथम का काम तमाम करने के बाद अश्विन ने विलियमसन को 8 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद अश्विन ने टेलर का शिकार किया और उन्हें शून्य पर रहाणे के हाथों कैच करा कर वापस भेज दिया। अर्धशतक जमा चुके मार्टिन गप्टिल को भी पवेलियन भेजने में अश्विन ने अहम योगदान दिया और गप्टिल को 72 रन पर रन आउट कर दिया।
कोहली का ‘डबल’ धमाल
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंदौर टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी से कई रेकॉर्ड बना दिए हैं। कोहली ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के दूसरे दिन इंदौर में दोहरा शतक जड़ दिया। यह कोहली के टेस्ट करियर का दूसरा टेस्ट शतक है। इसके साथ ही वह टेस्ट मैचों में दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। यानी महेंद्र सिंह धोनी, सुनील गावसकर, सचिन तेंडुलकर और नवाब पटौदी जैसे कप्तान भी इस मुकाम को हासिल नहीं कर पाए थे।
तोड़ा सचिन लक्ष्मण का रिकॉर्ड
विराट और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए पार्टनरशिप का भी रिकॉर्ड बनाया। दोनों अब तक 353 रन जोड़ चुके हैं। इसके साथ ही विराट और रहाणे ने सचिन तेंडुलकर और वीवीएस लक्ष्मण का 2003-04 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन-लक्ष्मण ने तब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में चौथे विकेट के लिए 353’ रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की थी।
पहले दिन का खेल
भारत का पहला विकेट 26 रन पर ही गिर गया। भारतीय ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय को स्पिनर जीतन पटेल ने अपनी गेंद पर चकमा देते हुए कैच आउट करवाया। विजय ने सिर्फ 10 रन बनाए। दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले गंभीर ने थोड़ा निराश जरूर किया। हालांकि उन्होंने 29 रनों की अच्छी पारी खेली और बोल्ट का शिकार बने। बोल्ट ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। पुजारा को सैंटनर ने 41 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
इंडिया :गौतम गंभीर, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्वनि, रिद्धिमन साहा, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।
न्यूजीलैंड :टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियम्सन, रॉस टेलर, ल्यूक रोंची, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, जॉन वेटलिंग, जीतन पटेल, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -