omg ! ओला ने इस शख्स को थमा दिया 149 करोड़ का बिल
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के निवासी सुशील एक अप्रैल का दिन शायद ही कभी भूल पाएं। मुंबई में रहने वाले इस शख्स को ओला ने 149 करोड़ का बिल थमा दिया। बिल को देखकर तो उनकी हालत ही खराब हो गई। पहले उन्हें लगा कि कहीं अप्रैल फूल तो नहीं बनाया जा रहा। पर ऐसा नहीं था। दरअसल हुआ ये था कि उन्होंने पश्चिमि मुलुंड स्थित अपने घर से वकोल मार्केट जाने के लिए कैब राइड बुक की। लेकिन जिस कैब में उन्हें जाना था उसका मैप काम नहीं कर रहा था ओर वो सुशील का घर नहीं खोज पाया। हालांकि सुशील अपने घर से ड्राइवर तक जा रहे थे, लेकिन जब तक वो पिक अप प्वाइंट पर पहुंचे, ड्राइवर ने राइड कैंसिल कर दिया।
- - Advertisement - -
जब सुशील ने दूसरी कैब बुक करना चाही तो देखकर बुरी तरह से चौंक गए। वो दूसरी कैब बुक नहीं कर पाए, क्योंकि उनके वॉलेट में 1491051648 रूपए पहले से बकाया था। ये रकम 149 करोड़ से भी ज्यादा है और कंपनी ने वॉलेट में पहले से मौजूद 127 रूपए भी काट लिए थे। इतना सबकुछ कंपनी ने केवल 300 मीटर की राइड के लिए किया था। सुनील ने बताया कि पहले तो मुझे लगा कि अप्रैल फूल बनाया जा रहा है। बाद में मैंने कंपनी के सोशल मीडिया से संपर्क किया। तब कंपनी ने जानकारी दी कि ऐसा तकनीकी कारण से हुआ है। कंपनी ने मेरे पैसे लौटा दिए ओर 149 करोड़ रूपए की तकनीकी खराबी को भी दो घंटे में दूर कर दिया।