भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप!
- - Advertisement - -
लेनोवो ने भारत में 2 इन 1 योगा बुक को लॉन्च कर दिया है। इसे दुनिया का सबसे पतला और हल्का लैपटॉप बताया जा रहा है। बता दें कि इस लैपटॉप को कम्पनी ने पहली बार इसी साल IFA 2016 में पेश किया था।
क्या है इस लैपटाप में ख़ास?
-इस लैपटॉप की ख़ासियत है इसका हालो कीबोर्ड, जो कि टच टैबलेट से जुड़ा हुआ है। टैबलेट की ही तरह यह कीबोर्ड टच पर काम करता है। हालो कीबोर्ड एक फुल स्क्रीन स्लेट जैसा की बोर्ड होता है। इसमें कोई फिजिकल बटन नहीं होता। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स सॉफ्टवेयर भी मिलता है जो कि यूजर्स की टाइपिंग आदतों को समझ कर ख़ुद को बेहतर बना लेता है। हालांकि टाइपिंग की जगह यूजर्स रियल पेन स्टाइलस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
-यह लैपटॉप विंडोज़ 10 पर काम करता है।
-लैपटॉप में 10.1 इंच का फुल एचडी IPS डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1200 x 1920 पिक्सल्स है।
-इसमें 2.4GHz का क्वॉड-कोर इंटेल ऐटम x5-Z8550 प्रोसेसर लगाया गया है।
-4 जीबी रैम लगी है। इंटरनल मेमोरी 64 जीबी है। इसके अलावा इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
-रियल पेन की मदद से आप हालो कीबोर्ड पर ड्रॉ कर सकते हैं।
-इसकी मोटाई सिर्फ़ 9.6mm है और वजन मात्र 690 ग्राम।
-इसमें 8500 mAh बैटरी लगाई जा सकती है। कम्पनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज किए जाने पर यह 13 घंटों तक चल सकती है।
-इसमें सिंगल नैनो सिम डाला सकता है। इसका बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 2 मेगाविक्सल है।
-4G LTE, वाई-फाई 802.11ac और Bluetooth 4.0 सपोर्ट करती है।
क्या है कीमत?
लेनेवा 2 इन 1 योगा बुक की कीमत 49,990 रुपए रखी गई है। यह हाइब्रिड कार्बन ब्लैक कलर में लॉन्च हुआ है और सिर्फ़ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। हालांकि भारत में लेनोवो योगा बुक का ऐड्रॉयड वर्जन लॉन्च नहीं किया जाएगा।
- - Advertisement - -