ये जगहें भारत में ही हैं, फिर भी भारतीयों के जाने पर है पाबंदी
अगर आप भारत में ही रहकर अपना पूरा भारत घूमना चाहते हैं, तो इससे अच्छी बात भला कया हो सकती है, लेकिन यहां कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आपके यानि भारतीयों के जाने पर पाबंदी है। कहने को भारत की इन जगहों के मालिक खुद भारतीय ही हैं, लेकिन यहां केवल विदेशियों को ही आने की इजाजत है।
गोवा में कई समुद्री बीच पर भारतीयों का जाना मना है। ये सभी बीच विदेशियों के लिए रिजव्र्ड हैं।
चेन्नई में एक ऐसा होटल है जहां केवल उनहीं लोगों को आने दिया जाता है, जिनके पास विदेशी पासपोर्ट है। भारतीयों को यहां प्रवेश न दिए जाने के नियम को अच्छे से लागू किया गया है।
बंगलुरू का यह होटल खासकर जापानियों के लिए था। इसे लेकर शिकायत भी की गई थी कि यहां का स्टाफ भारतीयों को एंट्री नहीं देता।
गोवा की तरह पुंडुचेरी में भी ऐसे बीच हैं जहां भारतीयों को नहीं जाने दिया जाता। यहां के रेस्तरां और बीच केवल विदेशियों के लिए ही है।
हिमाचल प्रदेश के कसौल में एक कैफे है, इसे लेकर पिछले साल एक विवाद भी हुआ था। यहां के मालिक ने भारतीयों को खाना सर्व करने से मना कर दिया था। यहां बोर्ड भी लगाया गया था कि नो एंट्री फॉर इंडियन्स।