दुनिया की वो जगह जहां नहीं होती रात, 24 घंटे यहां रहता है उजाला-
दुनिया बड़ी ही विचित्र है। यहां पर कुछ भी संभव है। हम अपनी जिन्दगी में दिन और रात दोनों ही देखते हैं और इसके आदी भी हो चुके हैं। प्रकृित का नियम बदलाव है। दिन होता है तो रात भी होगी। लेकिन बहुत से देश ऐसे हैं, जहां रात होती ही नहीं है। सिर्फ दिन ही रहता है। जानिए कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में। हो सके तो भविष्य में कभी इन जगहों पर घूम आइएगा। आपको देखकर खुद हैरानियत होगी, कि ऐसा कैसा हो सकता है।
नोर्वे-
ये देश आकर्टिक सर्किल के अंदर आता है। इसे आधी रात का देश भी कहा जाता है। इसके अलावा यहां की एक और खास बात ये है कि यहां एक ऐसी जगह भी है जहां पिछले सौ सालों में सूर्य ही नहीं दिखा है।
फिनलैंड-
हजारों झालों और आइलैंड्स से सजा हुआ ये देश काफी सुंदर और आकर्षक है। गर्मी के मौसम में करीब 73 दिनों तक अपनी रोशनी बिखेरता रहता है।
अलास्का-
ये जगह अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए जानी जाती है। यहंा मई से जुलाई के बीच करीब 1440 घंटे का एक ही दिन होता है। इस दौरान सूरज डूबता नहीं।
आइसलैंड-
ये ग्रेट ब्रिटेन के बाद यूरोप का सबसे आइलैंड है। यहां पर मई की शुरूआत से लेकर मई के अंत तक सूरज डूबता ही नहीं है। गर्मियों के दिन में यहां सूरज आधी रात को डूबता है और तीन बजे फिर से उग जाता है।
कनाडा-
दुनिया का सबसे बड़ा दूसरा देश अर्से तक बर्फ में डूबा रहता है। गर्मियों में लगातार यहां पचास दिन तक सूरज उगा रहता है।