मोबाइल से पीएम मोदी ने किया रैली को संबोधित
- - Advertisement - -
रविवार को प्रधानमंत्री को यूपी के बहराइच पहुंचना था। लेकिन ख़राब मौसम की वजह से उनका हेलिकॉप्टर यहां लैंड नहीं हो पाया। उनके हेलिकॉप्टर को वापस लखनऊ एयरपोर्ट लौटाया गया। जिसके बाद पीएम मोदी ने मोबाइल फोन से ही रैली को संबोधित किया। बता दें कि प्रधानमंत्री बहराइच में विश्वरिया के महाराजा सुहेलदेव स्थल ग्राम बिसवरिया में आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित करने आ रहे थे। पीएम दिल्ली से लखनऊ विशेष विमान से आए थे। इसके बाद सेना के तीन हेलीकॉप्टर से बहराइच रवाना हो गए। जहां पर भयंकर कोहरे के कारण कई बार प्रयास के बाद भी उनके साथ गए हेलीकाप्टर लैंड नहीं कर सके।
यह गरीबों की सरकार है
पीएम मोदी ने मोबाइल के ज़रिए रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, सरकार भ्रष्टाचार और ग़लत काम करने वाले लोगों को सजा दे रही है। यह सरकार गरीबों की है और गरीबों को हित में ही काम करती है। इस रैली में भी पीएम मोदी ने अपने ऐतिहासिक फ़ैसले नोटबंदी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, हम कालेधन के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार लगातार बेईमानों के पीछे पड़ी है। बड़े-बड़े लोग पकड़े जा रहे हैं। यह सरकार गरीबों की है। गरीबों के लिए है।
सपा और बसपा पर मोदी का वार
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, यह लोग संसद चलने नहीं दे रहे हैं। संसद की बेल में आ जाना, स्पीकर के सामने हंगामा करना इनकी मंशा जाहिर करता है।
- - Advertisement - -