Thursday, August 31st, 2017
Flash

इस मंदिर के भोज-कक्ष में हुई रोजा इफ्तारी और नमाज अदायगी




Social

Roza Iftar and Namaz offering done in the banquet hall of this temple

विश्व को सर्वधर्म-सद्भाव का सन्देश देने के अपनी किस्म के एक अनोखे अंदाज में पहली बार, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्राचीन उडुपी श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में रोजा खोला तथा एक सद्भभावना भोज में भी शिरकत की। मंदिर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

रोजा खोलने के बाद नमाज भी पढ़ी

यह मिसाल पेश करने की पहल करने वाले पेजावर मठ के प्रमुख श्री विश्वेशा तीर्थ स्वामीजी द्वारा शुक्रवार को मुख्य मंदिर परिसर के एकदम बाहर स्थित भोजनालय में आयोजित किए गए समारोह ”सौहार्द उपहार कूट” (सद्भभावना भोज) में करीब 150 मुस्लिमों ने भाग लिया। रोजा खोलने के बाद इन लोगों ने नमाज पढ़ी। स्वामीजी ने यह जानकारी दी।

मंदिर परिसर के भोज कक्ष में रोजा खोला

उन्होंने आज उडुपी से फोन पर PTI को बताया कि हमारे मंदिर के इतिहास में पहली बार मुस्लिम भाइयों ने मंदिर परिसर के भोज कक्ष में रोजा खोला और नमाज पढ़ी। हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच शांति तथा समरसता पर जोर देते हुए विश्व हिंदू परिषद से जुड़े स्वामीजी ने कहा कि इस समारोह के आयोजन के पीछे उनका मुख्य मकसद सभी धर्मो के लोगों के बीच शांति और सद्भावना कायम करना था।

स्वामीजी ने खजूर, तो पुजारियों ने केले, काजू, सेब और तरबूज परोसे

उन्होंने यह भी बताया कि यह कतई कोई बड़ी बात नहीं है। मैंने तो यह केवल एक छोटी सी सेवा की है। लोग इसे इतना बड़ा करके बता रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि उडुपी में हिंदुओं और मुस्लिमों के आपस में सद्भाव से रहने का लंबा इतिहास रहा है। स्वामीजी ने बताया कि उन्होंने स्वयं मुस्लिम भाइयों को खजूर पेश किए और मंदिर के पुजारियों ने उन्हें केले, काजू, सेब और तरबूज परोसे।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories