सोशल मीडिया के जमाने में बॉलीवुड स्टार्स आए दिन ट्रोलिंग का शिकार होते रहते हैं। लेकिन इस समय सैफ अली खन और अमृता सिंह ट्रोल हो रहे हंै। लोग इनकी जोड़ी को पहरेदार पिया की … बता रहे हैं।
बता दें कि इन दिनों सीरियल पहरेदार पिया की.. अपने कंटेंट को लेकर विवादों में बना हुआ है। इसमें एक 10 साल के लड़के की शादी 19 साल की लड़की से दिखाई गई है। इसे लेकर लोगों ने इस सीरियल पर बैन तक लगाने की मांग की थी। सीरियल तो बैन नहीं हुआ, लेकिन अब इसमें बड़े बदलाव किए गए हैं। लेकिन इस सीरियल का हर्जाना भगुतना पड़ रहा है सैफ अली खान और अमृता सिंह को। लोग कह रहे हैं कि इन दोनों की जोड़ी एकदम पहरेदार पिया की .. सीरियल के जैसी है। जिसमें अमृता सिंह सैफ अली खान से उम्र में काफी बड़ी हैं।
इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया जा रहा है। दोनों की शादी का पुराना फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो इतना तक कह दिया कि पहरेदार पिया की .. सीरियल इनकी लव स्टोरी पर ही बेस्ड है।