बॉलीवुड के सुपरस्टार संजू बाबा पर आधारित फिल्म भूमि जल्द ही रिलीज होने वाली है। संजय दत्त की भूमिका में सिल्वर स्क्रीन पर रणबीर कपूर नजर आने वाले है। संजू बाबा पर बन रही बायोपिक की वजह से ही उनकी लाईफ के कुछ ऐसे किस्से सामने आ रहे है जिससे बहुत ही कम लोग अवगत है। जैसा कि हम सब जानते है संजय दत्त ने तीन शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी के देहांत के बाद उन्होंने रिया पिल्लै से शादी की थी। लेकिन रिया और संजय का रिलेशन कुछ समय ही टिक पाया था और उनका तलाक हो गया था। हालांकि संजय, रिया से बहुत प्यार भी करते थे, वह उनके शॉपिंग और मोबाइल का खर्च भी उठाते थे। तलाक के बाद 2005 में रिया टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ रिलेशनशिप में आ गई। इसके बाद 8 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे।
संजय दत्त द्वारा दिए फ्लैट से करती अपनी गुजारा भत्ता
8 साल रिलेशनशिप के बाद रिया और पेस ने शादी कर ली थी लेकिन उनका कुछ रिलेशन कुछ समय तक साथ में अच्छा रहा, उन्हें एक बेटी भी हुई। लेकिन 2014 में देनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई। विवाद इतना बढ़ गया कि हाईकोर्ट पहुंच गया। रिया ने कोर्ट में लिएंडर पेस और उनके पिता के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज करवाया था। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि जब रिया ने कोर्ट से सेटलमेंट मांगने की बात कहीं तो पेस ने ये खुलासा किया की रिया उनकी पत्नी नहीं हैं, उनकी रिया से कभी भी शादी नहीं हुई थी। कोर्ट में रिया ने पेस से पैदा हुई बच्ची के लिए गुजारे और एक मकान की मांग रखी थी। अलग होने के लिए रिया ने करीब 4 लाख प्रति माह गुजारा भत्ता की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि वो गुजारा भत्ता नहीं देंगे क्योंकि वह पेस की पत्नी नहीं है। इसके बाद रिया का गुजारा संजय दत्त द्वारा गिफ्ट किए गए फ्लैट के किराए से चलता था।
गौरी खान ने बचाया घरेलू हिंसा से
2014 में यह विवाद चरम पर था। रिया ने आरोप लगाया था कि पेस और उनके पिता ने उन्हें जबरन लॉकर में बंद कर के रखा था। उस समय में उन्होंने अपने कुछ साथियों में से शाहरूख की पत्नी गौरी खान को फोन लगाया था। इसके गौरी तुरंत अपने 5 बॉडीगार्ड्स के साथ पेस घर पहुंच कर उसे छुड़ाया था। रिया ने बताया कि अगर वह नहीं होती तो शायद में अपनी आवाज को लोगों के सामने नहीं ला पाती। वहां से छुटने के बाद रिया ने पेस और उनके पिता के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस फाइल किया।